बसपा सुप्रीमो उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती परिवार : बसपा सुप्रीमो मायावती की भतीजी ने पति को नपुंसक बताकर कराया दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज।
Munesh Kumar Shukla Thu, Apr 10, 2025
हापुड़ उत्तर प्रदेश
मायावती की भतीजी एलिस ने पति विशाल, सास पुष्पा देवी समेत 7 लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।

आरोप है कि शादी के बाद से 50 लाख और फ्लैट की मांग की जा रही थी।

एलिस ने पति को नपुंसक बताया और ससुराल वालों पर मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाया।
मायावती की भतीजी ने सास समेत 7 पर केस दर्ज कराया।
एलिस ने 50 लाख और फ्लैट की मांग का आरोप लगाया।
पति को नपुंसक बताकर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज।
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती की भतीजी ने अपनी सास और हापुड़ नगर पालिका की चैयरमेन पुष्प देवी समेत 7 लोगों पर दहेज़ उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया है।
कोर्ट के आदेश के बाद हापुड़ कोतवाली में पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी, ननद और मौसा पर केस दर्ज किया गया है।
मायावती की भतीजी एलिस ने 50 लाख दहेज और एक फ्लैट मांगने का आरोप लगाया है।
साथ ही पति विशाल को नपुंसक बताया।
विज्ञापन