Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

21st July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

भारतीय नौसेना को मिला एक और MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर

CSK को बड़ा झटका : हैमस्ट्रिंग चोट के कारण आयुष म्हात्रे IPL 2026 से बाहर

Munesh Kumar Shukla Tue, Apr 21, 2026

चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 के बीच बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। टीम के युवा और इन-फॉर्म बल्लेबाज आयुष म्हात्रे हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

फ्रेंचाइजी के मुताबिक, 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के दौरान बल्लेबाजी करते समय उनके बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी। उन्हें ठीक होने के लिए करीब 6 से 12 हफ्तों का रिहैब करना होगा।

यह चोट तब लगी जब म्हात्रे रन लेते समय अचानक दर्द से मैदान पर बैठ गए। फिजियो की मदद मिलने के बावजूद उन्होंने कुछ देर तक बल्लेबाजी जारी रखी, लेकिन जल्द ही आउट होकर पवेलियन लौट गए।

महज 18 साल के म्हात्रे ने इस मैच में इम्पैक्ट सब के रूप में उतरते हुए 12 गेंदों पर 30 रन की तेज पारी खेली। इस सीजन वह CSK के लिए सबसे प्रभावशाली बल्लेबाजों में से एक रहे और लगातार अच्छी स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।

टीम के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने भी चोट को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि यह हैमस्ट्रिंग टियर हो सकता है, जो टीम के लिए बड़ा झटका है।

गौरतलब है कि इस सीजन CSK के लिए यह तीसरा बड़ा चोटिल खिलाड़ी है। इससे पहले खलील अहमद और नाथन एलिस भी बाहर हो चुके हैं। वहीं, पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी पिंडली की चोट के चलते अभी तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें