Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

20th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

SRH ने रचा नया इतिहास : पंजाब को हराकर तोड़ा CSK का बड़ा रिकॉर्ड, पॉइंट्स टेबल में पहुंची टॉप पर

Munesh Kumar Shukla Thu, May 7, 2026

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने एक ऐसी जीत दर्ज की है, जिसने न सिर्फ पॉइंट्स टेबल की तस्वीर बदल दी बल्कि लीग इतिहास में नया रिकॉर्ड भी कायम कर दिया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स ने पंजाब किंग्स को 33 रन से हराकर लगातार नौवीं घरेलू जीत दर्ज की और चेन्नई सुपर किंग्स का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

6 मई को खेले गए IPL 2026 के 49वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की इस दमदार पारी में हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन ने अहम भूमिका निभाई। पंजाब की खराब फील्डिंग का पूरा फायदा उठाते हुए दोनों बल्लेबाजों ने शानदार अर्धशतक जड़े।

क्लासेन को शुरुआती मौके पर जीवनदान मिला, जिसके बाद उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 69 रन बनाए। उनकी पारी में 3 चौके और 4 लंबे छक्के शामिल रहे। वहीं ईशान किशन ने भी तेज अंदाज में 32 गेंदों पर 55 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचाया।

236 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम 202 रन ही बना सकी और मुकाबला 33 रन से हार गई। इस हार के बाद पंजाब पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर खिसक गई, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार जीत के साथ शीर्ष स्थान पर कब्जा जमा लिया।

इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। टीम ने अपने घरेलू मैदान हैदराबाद में पंजाब किंग्स के खिलाफ लगातार 9वीं जीत हासिल की। यह आईपीएल इतिहास में किसी एक टीम द्वारा किसी एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ एक ही मैदान पर लगातार सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड बन गया है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के नाम था, जिसने चेन्नई में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ लगातार 8 मुकाबले जीते थे। अब पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 लगातार जीत के साथ नया इतिहास रच दिया है।