Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

17th July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 16-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 15-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 14-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 12-07-2026

‘इडली-डोसा’ गाने पर भड़का बवाल! : CSK ने RCB के खिलाफ BCCI में की शिकायत

Munesh Kumar Shukla Thu, Apr 16, 2026

IPL 2026 में Chennai Super Kings और Royal Challengers Bengaluru के मुकाबले के बाद बड़ा विवाद सामने आया है। CSK ने Board of Control for Cricket in India (BCCI) से RCB के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है।

यह मामला 5 अप्रैल को M. Chinnaswamy Stadium में खेले गए मैच के दौरान का है। CSK का आरोप है कि स्टेडियम में बजाए गए एक गाने में “डोसा, इडली, सांभर, चटनी” जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर उनकी टीम और खिलाड़ियों पर तंज कसा गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CSK के मैनेजिंग डायरेक्टर Kasi Viswanathan ने कहा कि आमतौर पर डीजे घरेलू टीम को सपोर्ट करते हैं, लेकिन यहां खिलाड़ियों के खिलाफ खास टिप्पणियां की गईं। इसी वजह से BCCI से जांच की मांग की गई है।

विवाद की जड़ पिछले साल का एक वीडियो भी है, जब RCB ने अपने विकेटकीपर Jitesh Sharma का एक क्लिप शेयर किया था, जिसमें वे इडली-डोसा वाला गाना गा रहे थे। उस समय CSK फैंस ने उन्हें ट्रोल किया था, हालांकि मामला ज्यादा नहीं बढ़ा था।

CSK और RCB की भिड़ंत को IPL का “सदर्न डर्बी” कहा जाता है, जहां दोनों टीमों के बीच कड़ी राइवलरी देखने को मिलती है। हेड-टु-हेड में CSK का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन हाल के सीजन में RCB ने दबदबा बनाया है।

मैच की बात करें तो 5 अप्रैल को RCB ने CSK को 43 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 250 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जो इस सीजन का अब तक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। जवाब में CSK 207 रन ही बना सकी।

RCB के लिए Tim David ने 25 गेंदों में 70 रन ठोकते हुए 8 छक्के लगाए। कप्तान Rajat Patidar ने 48, Phil Salt ने 46, Virat Kohli ने 28 और Devdutt Padikkal ने 50 रन बनाए।

गेंदबाजी में Bhuvneshwar Kumar ने 3 विकेट लेकर IPL में अपने 200 विकेट भी पूरे कर लिए। वहीं अभिनंदन सिंह, जैकब डफी और Krunal Pandya को 2-2 विकेट मिले।