Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

18th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

बुमराह बाहर, आकिब नबी की एंट्री : जम्मू-कश्मीर के पहले खिलाड़ी को टीम इंडिया में मौका

Munesh Kumar Shukla Mon, Aug 3, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 जुलाई से होने वाली है। इस सीरीज के लिए BCCI की सेलेक्शन कमिटी ने टीम का ऐलान कर दिया था। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को श्रीलंका सीरीज के लिए टीम में जगह मिली थी, लेकिन उनका चयन फिटनेस के अधीन हुआ था। हालांकि बुमराह इस सीरीज के लिए पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं और वह सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अब आकिब नबी को अब मौका मिला है। नबी का प्रदर्शन घरेलू क्रिकेट में शानदार रहा है। इसी वजह से उन्हें अब इस सीरीज में मौका मिला है।आकिब नबी जम्मू-कश्मीर के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्हें भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम में चुना गया है। 29 साल के आकिब ने 2025-26 के रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट के केवल 10 मैचों में 60 विकेट लिए, जिसमें उन्होंने सात बार एक ही पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया। अगर पिछले दो रणजी सीजन की बात करें, तो आकिब ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर कुल 104 विकेट चटकाए हासिल किए हैं, जिसमें 2024-25 सीजन के 44 विकेट और 2025-26 सीजन के 60 विकेट शामिल हैं। इस शानदार प्रदर्शन की वजह से अब आकिब नबी की गिनती देश के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में होने लगी है।v आकिब नबी ने हाल ही में श्रीलंका ए के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 6 विकेट चटकाए थे, जिसमें एक ही पारी में 4 विकेट हॉल लेना शामिल था। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में आकिब नबी ने कुल 43 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 71 पारियों में 18.63 की बेहतरीन औसत और 2.90 की शानदार इकॉनमी रेट के साथ 162 विकेट हासिल किए हैं।