Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

28th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 28-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-06-2026

विदेश मंत्रालय के बयान से छिड़ी नई बहस

पिता ने मंगेतर के परिवार पर भी लगाए गंभीर आरोप

फिर टूटा LSG का सपना! : पंत की कप्तानी में भी प्लेऑफ से बाहर हुई लखनऊ

Munesh Kumar Shukla Tue, May 12, 2026

लखनऊ सुपर जायंट्स का आईपीएल 2026 में प्लेऑफ में पहुंचने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया। लगातार तीसरे सीजन टीम खिताब की दौड़ से बाहर हो गई और अब तक फ्रेंचाइजी एक बार भी आईपीएल फाइनल में जगह नहीं बना सकी है।

इस सीजन लखनऊ ने मेगा ऑक्शन में बड़े बदलाव किए थे और स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को रिकॉर्ड रकम में खरीदकर कप्तानी सौंपी थी। हालांकि, पंत की अगुआई में भी टीम का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका।

एलएसजी की बल्लेबाजी इस बार पूरी तरह शीर्ष क्रम पर निर्भर दिखाई दी। पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले एडेन मार्करम इस बार लय में नजर नहीं आए। उन्होंने 11 मैचों में सिर्फ 231 रन बनाए। वहीं निकोलस पूरन का बल्ला भी खामोश रहा और वह 11 मुकाबलों में केवल 184 रन ही बना सके।

कप्तान ऋषभ पंत से इस सीजन बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन उनका प्रदर्शन भी औसत रहा। पंत ने 11 मैचों में 251 रन बनाए और पूरे सीजन में सिर्फ एक अर्धशतक ही लगा सके।

टीम के खराब प्रदर्शन के बाद अब फ्रेंचाइजी की रणनीति और खिलाड़ियों के चयन पर सवाल उठने लगे हैं।