Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

12th November 2026

BREAKING NEWS

इनर व्हील क्लब एवं रोटरी क्लब उन्नाव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया 'उम्मीद की दिवाली' एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन।

बीघापुर के गौरी में कल से गूंजेगी शिव महापुराण की पावन गूंज, भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

: निराश्रित माता की सेवा अनुकरणीय कार्य : आशुतोष 

admin Tue, Dec 10, 2024

बीघापुर उन्नाव

निराश्रित माता की सेवा अनुकरणीय कार्य : आशुतोष शुक्ला विधायक भगवंतनगर 

माँ रामदुलारी स्मृति न्यास द्वारा सम्मानित की गई महिलाये

मां राम दुलारी स्मृति न्यास की ओर से एमएम पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित 27वे मातृशक्ति सेवा सम्मान समारोह में 200 से अधिक निरामाँश्रित माताओ में कंबल बांटे गए।भाजपा विधायक आशुतोष शुक्ला ने 11 महिलाओं को कंबल प्रदान किए। 

 इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 26 वर्ष से निरंतर निराश्रित माता की सेवा का यह कार्य अनुकरणीय है। इससे समाज को सही प्रेरणा मिलती है।

पीएम मोदी और सीएम योगी सरकार भी गरीबों की सेवा में जुटी है।

मैं व्यक्तिगत रूप से भी अपने क्षेत्र में किसी भी गरीब को ठिठुरने न देने के लिए वचनबद्ध हूं।

समाजसेवी एवं शिक्षाविद अशोक पांडेय कहा कि अवस्थी परिवार का यह कार्य स्तुत्य है।

वरिष्ठ पत्रकार अमित त्रिपाठी ने कहा कि सेवा के ऐसे कार्यों से गरीबों को काफी मदद मिलती है ऐसे कार्य के लिए सामाजिक संस्थाओं को आगे आना चाहिए। 

 न्यास के संरक्षक गौरव अवस्थी ने कहा कि 13 माताओ को सम्मानित करने के साथ सेवा का शुरू हुआ यह सिलसिला 27 में वर्ष में पहुंच चुका है।

प्रतिवर्ष 250 माताओ को कंबल प्रदान कर सम्मानित किया जाता है।

कार्यक्रम में श्रीमती सुमन अवस्थी, न्यास के प्रबंधक बाबू गंगा प्रसाद यादव, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष गोविंद नारायण शुक्ल, शिक्षाविद रमेश सिंह, डॉ राज बक्श सिंह, साहित्यकार जय कृष्ण पांडेय, अमरेंद्र शंकर सिंह, शैलजा शरण शुक्ल, नरेंद्र पासवान, भागीरथ यादव, डॉ मानसिंह, संजय दीक्षित, बाबा गिरधारी, प्राचार्य डॉ सुरेंद्र सिंह, डॉ कुसुमलता द्विवेदी, कमलेश शुक्ल 'सोनू', सिद्धांत अवस्थी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। तनुज अवस्थी ने सभी का स्वागत किया। संचालन बृज किशोर वर्मा और शिखर अवस्थी ने आभार किया। 

समाजसेवी सुमन अवस्थी का अभिनंदन

कानपुर की समाजसेवी श्रीमती सुमन एवं मनीष अवस्थी का स्मृति न्यास की ओर से अभिनंदन किया गया। विधायक आशुतोष शुक्ला श्रीमती पूर्णिमा स्वास्थ्य डॉ प्रज्ञा, रंजना अवस्थी एवं अपर्णा पांडेय ने राम दरबार अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया।

सुंदरकांड का पाठ और कन्या भोज भी हुआ

मातृशक्ति सेवा सम्मान समारोह के पहले पवन तने मंदिर में सुंदरकांड का पाठ हुआ। इसके बाद यज्ञ में आहुतियां डाली गई आचार्य निराला पंडित ने विधि विधान से पूजा पाठ संपन्न कराया अंत में कन्या भोज और भंडारे में सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।