Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

15th August 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 15-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 12-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 11-08-2026

चमत्कार : 30 महीने में 25 बार बनी माँ 5 बार हुई नसबंदी

आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक महिला 30 महीने में 25 बार मां बनी और 5 बार उसकी नसबंदी भी की गई. फतेहाबाद स्थित एक समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का पूरा मामला है. यह घोटाला जननी सुरक्षा योजना और महिला नसबंदी प्रोत्साहन योजना का लाभलेने के लिए किया गया है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह पूरा घोटाला तब उजागर हुआ, तब फतेहाबाद स्थित पीएचसी की नियमित ऑडिट कराया गया. दस्तावेजों की जांच कर रही टीम उस वक्त हैरान रह गई, जब उन्हें पता चला कि एक ही महिला के नाम पर 25 डिलीवरी और 5 नसंबदी कराई गई है. इसके अलावा उस महिला को सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिया गया है. बता दें कि ऐसा ही मामला एक बिहार में सामने आया था, जहां 27511 महिलाओं व युवतियों का गर्भाशय उनकी सहमति के बिना निकाल लिया गया था. यह जालसाजी राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का अनुचित लाभ लेने के लिए विभिन्न अस्पतालों, डॉक्टरों एवं बीमा कंपनियों द्वारा की गई थी.

साल 2012 में मानवाधिकार आयोग के समक्ष सबसे पहले यह मामला सामने आया था. कथित तौर पर 20 से 40 साल की अविवाहित गरीब लड़कियों के गर्भाशय निकाल दिए गए थे. इसके अलावा बीमा राशि लेने के चक्कर में 82 पुरुषों का भी ऑपरेशन कर दिया गया था. रिपोर्ट के मुताबिक उक्त महिला के खाते में कुल 45 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए हैं. पूरा मामला समझने के बाद ऑडिट टीम ने आगरा के सीएमओ डॉक्टर अरुण श्रीवास्तव को सूचना दी. फिर वो मौके पर पहुंचे और मामले की जांच के आदेश दिए.