Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

12th November 2026

BREAKING NEWS

इनर व्हील क्लब एवं रोटरी क्लब उन्नाव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया 'उम्मीद की दिवाली' एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन।

बीघापुर के गौरी में कल से गूंजेगी शिव महापुराण की पावन गूंज, भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

: माननीय प्रशासनिक न्यायामूर्ति समित गोपाल जज उच्च न्यायालय, इलाहाबाद की गरिमामयी उपस्थिति में  राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन। 

admin Sun, Dec 15, 2024

उन्नाव 

माननीय प्रशासनिक न्यायामूर्ति समित  गोपाल जज उच्च न्यायालय, इलाहाबाद की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय लोक अदालत 14.12.2024 का सफल आयोजन। 

लगभग 74994 वादों का हुआ सफल निस्तारण ।

[video width="848" height="478" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2024/12/VID-20241215-WA0014.mp4"][/video]

माननीय प्रशासनिक न्यायामूर्ति  समित गोपाल जज उच्च न्यायालय, इलाहाबाद की गरिमामयी उपस्थिति में जनपद न्यायालय, उन्नाव के केन्द्रीय सभागार में दीप प्रज्जवलन एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा में माल्यार्पण करके राष्ट्रीय लोक अदालत-14.12.2024 का शुभारम्भ किया गया ।

इसके पश्चात जनपद न्यायाधीश उन्नाव, वाणी रंजन अग्रवाल द्वारा माननीय प्रशासनिक न्यायामूर्ति समित  गोपाल जज उच्च न्यायालय, इलाहाबाद एवं उनकी पत्नी  स्नेह गोपाल को स्मृति चिन्ह एवं गुलदस्ता भेंट किया गया।

इसी क्रम में  जैगम उद्दीन प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय तथा  नित्यानंद श्रीनेत्र, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण,  रामायण शर्मा पीठासीन अधिकारी स्थाई लोक अदालत, ममता सिंह अपर जिला जज,  शिप्रा आर्या अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत,  स्वप्ना सिंह अपर न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रथम,  पूनम-II अपर न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वितीय, बार एसोसिएशन उन्नाव के अध्यक्ष  सतीश शुक्ला, बार एसोसिएशन उन्नाव महामंत्री अरविन्द कुमार दीक्षित,  गौरांग राठी जिलाधिकारी  दीपक भूकर पुलिस अधीक्षक एवं बैंकों के पदाधिकारियों द्वारा भी माननीय प्रशासनिक न्यायामूर्ति महोदय एवं उनकी पत्नी  स्नेह गोपाल को स्मृति चिन्ह एवं गुलदस्ता भेंट किया गया ।

मनीष निगम अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उन्नाव द्वारा उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 14.12.2024 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के शुभारंभ में समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, चीफ लीगल ऐड डिफेन्स काउन्सिल  राजेश त्रिपाठी, डिप्टी चीफ लीगल ऐड डिफेन्स काउन्सिल रमेश चन्द्र वर्मा, असिस्टेंट लीगल ऐड डिफेन्स काउन्सिल कार्तिक सिंह,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उन्नाव के कर्मचारीगण व पैराविधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहें।

माननीय प्रशासनिक न्यायामूर्ति श्री समित गोपाल जज उच्च न्यायालय, इलाहाबाद महोदय द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।

 

राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित-14.12.2024 में जनपद न्यायालय परिसर में डॉ. सत्य प्रकाश मुख्यचिकित्साधिकारी उन्नाव, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी औषधि विभाग के डॉ. कप्तान सिंह,द्वारा स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ करते हुये माननीय प्रशासनिक न्यायामूर्ति  समित गोपाल जज उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा अधिक से अधिक वाद सुलह समझौते के आधार पर लोक अदालत में निस्तारित किये जाने का आह्वाहन किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन में जनपद न्यायालय उन्नाव के विभिन्न न्यायालयों के न्यायिक अधिकारीगण द्वारा जिसमें मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के 70 वाद एवं मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वादों में रू. 42095000 प्रतिकर अवार्ड किया गया।

120 वैवाहिक वाद, बैंक रिकवरी 1040 वाद का निस्तारण किया गया जिनमें रू. 64932848 धनराशि की अदायगी हेतु तय की गयी, बी.एस.एन.एल 65 एवं फाइनेंस कंपनी के कुल 17 वाद ,उत्तराधिकार के रु० 12993131.01 के प्रमाण पत्र जारी किये गये| विविध दीवानी 55 वाद, तथा आपराधिक शमनीय 4079 वादों में रू. 631715 अर्थदंड ,एन.आई.एक्ट के 12 वाद, एवं 1040 अन्य वाद का निस्तारण किया गया। राजस्व के , सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उन्नाव द्वारा 05 वैवाहिक प्रि-लिटिगेशन वाद निस्तारण किया गया ।

ई-चलानी यातायात के 09 वाद, नगरपालिका के 684 वाद, सी.एम.ओ. द्वारा 297 वादों का निस्तारण किया गया। अन्य प्रि-लिटीगेशन वादों जिसमें विद्युत से सम्बन्धित 20646 मामलों का प्रि-लिटीगेशन के वादों का भी निस्तारण किया गया।

अन्य लघु वाद का विशेष लोक अदालत में कुल 642 वादों का निस्तारण किया गया| निस्तारित वैवाहिक वादों में से 45 जोड़ों ने आपसी सुलह- समझौते के आधार पर पुनर्मिलन के लिए सहमत हुए और भविष्य में बिना किसी मतभेद के एक साथ जीवन जीने के वादे के साथ एक-दूसरे को माला पहनाई और अपनी कानूनी लड़ाई समाप्त कर दी। इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन में लगभग 74994 वादों का निस्तारण किया गया।

अभिषेक मिश्र ब्यूरोचीफ उन्नाव 

--------------