: रेप केस के मामले में बीजेपी विधायक रामदुलार को 25 साल की कैद ।
Fri, Dec 15, 2023
नाबालिग से रेप के मामले में दुद्धी विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक रामदुलार गोंड को सोनभद्र की एमपी/एमएलए कोर्ट ने 25 साल की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने गोंड पर 10 लाख का जुर्माना लगाया है।
इस मामले में कोर्ट ने 12 दिसंबर को बीजेपी विधायक को दोषी करार दिया था। साथ ही जेल भेज दिया गया था. सजा मिलने के बाद रामदुलार गोंड की विधायकी जानी तय है।
इससे पहले जब बीजेपी विधायक को दोषी करार दिया गया तब पीड़िता के वकील विकास शाक्य ने बताया था।
केस के दौरान पीड़िता को समझौता करने के लिए रुपयों का लालच दिया गया था। इतना ही नहीं तरह-तरह से धमकियां भी दी गईं थीं।
: पटना के दानापुर कोर्ट में शूटआउट, पेशी पर आए अपराधी की गोली मारकर हत्या।
Fri, Dec 15, 2023
बिहार
बिहार की राजधानी पटना से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां के दानापुर की कोर्ट कैंपस में एक अपराधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक अपराधी का नाम छोटे सरकार है।
उसे बेऊर जेल से पेशी के लिए दानापुर कोर्ट लाया गया था।पुलिस ने मामले में दो हत्यारोपियों को कोर्ट कैंपस से ही गिरफ्तार किया है।
दानापुर कोर्ट शूटआउट पर सिटी एसपी राजेश कुमार का कहना है कि मृतक एक खूंखार अपराधी था।
दानापुर कोर्ट में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि यहां उसके मामले की सुनवाई हो रही थी।
दोनों हमलावरों को कोर्ट परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की सुनवाई की जा रही है।
: IND vs SA 3rd T20 मैच में भारत ने मारी बाजी।
Fri, Dec 15, 2023
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टी20 टीम लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। उसने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को अपने घर में 5 मैचों की सीरीज में 4-1 से हराया था।
अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसी के घर में 3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी है।
सीरीज का पहला मैच बारिश से धुल गया था। जबकि दूसरे मैच में भारतीय टीम को हार मिली थी।
जबकि तीसरा और आखिरी मैच गुरुवार (14 दिसंबर) को जोहानिसबर्ग में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने 202 रनों का टारगेट दिया था।
टीम के लिए सूर्यकुमार यादव ने 56 गेंदों पर शतकीय पारी खेली थी।