: कोलकाता में दो लड़कियों ने की समलैंगिक शादी
Tue, Oct 17, 2023
कोलकाता
कोलकाता में दो लड़कियों ने एक मंदिर में पारंपरिक तरीके से शादी की।
मौसमी दत्ता और मौमिता मजूमदार ने रविवार की आधी रात भूतनाथ मंदिर में चुपचाप शादी की लेकिन बाद में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस खबर को साझा किया।
इस जोड़े ने मीडिया को बताया कि दत्ता पहले से शादीशुदा थीं उनके दो बच्चे भी हैं।पति को छोड़कर की दूसरी शादी ।
दत्ता का कहना है कि उनके पति उन्हें रोज मारते पीटते थे इसलिए वह अपने पति से अलग हो गईं।
दोनो लड़कियों ने बताया कि वो दोनों (मौसमी दत्ता और मौमिता मजूमदार) सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे के संपर्क में आए।और धीरे धीरे एक दूसरे के हो गए ।
बाद में, जब उन्होंने शादी करने का फैसला किया तो मजूमदार ने स्वेच्छा से अपनी साथी (दत्ता) के बच्चों को स्वीकार कर लिया।
अभी हाल ही में उच्चतम न्यायालय ने समलैंगिक शादी को कानूनी मान्यता देने से इंकार कर दिया है ।
: केजीएमयू में अब 24 घंटे मिलेगी प्लेलेट्स
Tue, Oct 17, 2023
लखनऊ उत्तर प्रदेश
KGMU ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग ने जारी किया आदेश।
मरीजो के हित में जारी किया आदेश।
डेंगू के प्रकोप को देखते हुए लिया गया निर्णय।
24 घंटे प्लेटलेट मिलने का आदेश जारी किया।
24 घंटे में किसी भी टाइम में जरूरत पड़ने पर मिलेगा प्लेटलेट।
सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों के लिए 24 घंटे केजीएमयू में सुविधा उपलब्ध।
ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग अध्यक्ष तूलिका चंद्रा ने किया जारी किया फरमान।
अब मरीजों को होगी आसानी उनके परिजन आसानी से ले सकते हैं प्लेटलेट्स।
अब 24 घंटे में किसी भी वक्त प्राइवेट अस्पताल भी डोनर ले जाकर ले सकते है प्लेलेट्स।
: IAS अन्नपूर्णा गर्ग बनाई गई ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में एडिशनल सीईओ
Tue, Oct 17, 2023
यूपीएसआरटीसी की एडिशनल एमडी अन्नपूर्णा गर्ग को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में एडिशनल सीईओ (ACEO)बनाया गया।
कौन हैं अन्नपूर्णा गर्ग
अन्नपूर्णा गर्ग हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाली हैं । अन्नपूर्णा ने 10वीं गीता कान्वेंट स्कूल से और 12वीं एमवीएन सेक्टर-17 से की है और उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है ।
अन्नपूर्णा गर्ग के पिता राजेंद्र गर्ग बिजनेसमैन हैं, जबकि मां मीना गर्ग हाउसवाइफ हैं ।
अन्नपूर्णा गर्ग ने सिविल सेवा परीक्षा-2015 में 68वीं रैंकिंग हासिल की है ।
अन्नपूर्णा ने अपने तीसरे प्रयास में यह सफलता पाई है।
वह ट्रेनी आईएएस के रूप में यूपी में तैनात की गई हैं ।