: कथित महिला पत्रकारों ने लकड़ी ठेकेदार से वसूले पैसे
Fri, Oct 13, 2023
बीघापुर उन्नाव
कथित फर्जी महिला पत्रकार बनकर क्षेत्र में कर रही वसूली का वीडियो वायरल ।
मामला बीघापुर थाना क्षेत्र के ककरहीन खेड़ा गांव का ।
https://youtu.be/aglqokpFg4U?si=pf8xaow86GfCcIN8
लकड़ी ठेकेदार नबी शेख वायरल वीडियो में पूनम सोनी व अनामिका देवी पर अपने आप को पत्रकार बता कर डरा धमकाकर वसूले 5 हजार रुपये वसूलने का लगा रहा है आरोप ।
बीघापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ककरहीन खेड़ा में कटाई करा रहे लकड़ी ठेकेदार व कथित महिला पत्रकार का वीडियो वायरल ।
वीडियो में पूनम सोनी लकड़ी ठेकेदार से बात करती व अनामिका देवी पैसे गिनते नजर आ रही है लकड़ी ठेकेदारों से डरा धमकाकर वसूली करने का आरोप ।
: बाढ़ पीड़ितों का रेस्क्यू करने वाले बोट चालकों को मिला केवल प्रमाण पत्र। तीन महीने बाद भी नहीं मिला पारिश्रमिक
Thu, Oct 12, 2023
बीघापुर उन्नाव
उन्नाव जनपद के तहसील बीघापुर क्षेत्र में आने गांवों में बरसात में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कई दर्जन गांव में काफी दिनों तक राहत और बचाव कार्य जारी था।
[caption id="attachment_2978" align="aligncenter" width="706"]
जिलाधिकारी महोदया द्वारा ओम प्रकाश को दिया गया प्रमाण पत्र[/caption]
जिसमे बक्सर के रहने चार बोट चालकों ने भी कार्य किया था परंतु किसी भी बोट चालक को एक भी रुपया पारिश्रमिक नही मिला है।
सभी तहसील के चक्कर लगा कर थक चुके है ।
बोट संचालक ओम प्रकाश ने बताया कि जब जिलाधिकारी महोदया तहसील दिवस में बीघापुर आई थी तो हमे पैसे लेने के लिए बुला गया था मगर जिलाधिकारी महोदया द्वारा सिर्फ प्रमाण पत्र मिला पैसा अभी तक नही मिला।
यही बात बोट संचालक संदीप व प्रदीप ने भी बताई । कि हम लोग तहसील के चक्कर लगाकर थक चुके है मगर पैसा नही मिला ।
ओम प्रकाश को रेस्क्यू के दौरान पैर में चोट भी लगी थी परंतु उसके इलाज का भी पैसा उसे नही मिला।