: आज रॉकेट बन गए अडानी के सभी शेयर,24 घंटे में अचानक ऐसा क्या हुआ,
Fri, Sep 16, 2022
आगरा उत्तर प्रदेश
आगरा के cdo और दिव्यांग महिला शिक्षक के बातचीत का विडियो वायरल होने के बाद महिला शिक्षक को निलम्बित कर दिया गया है ।जिसके कारण स्कूली छात्र व शिक्षिकायें धरने में बैठ गये है
वायरल विडियो में दिव्यांग
: महिला शिक्षक और छोटे बच्चे का ममतामयी विडियो वायरल
Thu, Sep 15, 2022
गुरु के साथ साथ माँ के वात्सल्य प्रेम से सराबोर विडियो वायरल
गुरु: ब्रम्हा गुरु:विष्णु गुरु:देवो महेश्वर :
गुरु:साक्षात पर ब्रम्ह तस्मै श्री गुरूवे नम :
शब्दों को चरितार्थ करता है वायरल विडियो
वायरल वीडियो की वजह से एक महिला टीचर को लोग अलग तरीके से टारगेट कर रहे है ।
[video width="352" height="640" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2022/09/VID-20220915-WA0062_003.mp4"][/video]
विडियो में महिला टीचर से गले लगकर एक बच्चा माफी मांगते दिखता है।
[video width="352" height="640" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2022/09/VID-20220915-WA0062_002.mp4"][/video]
वीडियो देखने के बाद कई लोग टीचर-स्टूडेंट के रिश्ते पर सवाल उठाते उठा रहे हैं।विडियो में महिला टीचर के रुप में छोटे बच्चे द्वारा जिस तरह मान मनौवल की जा रही है वास्तव में दिल जीत रही है।
[video width="352" height="640" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2022/09/VID-20220915-WA0062_001.mp4"][/video]
भोले भाले नन्हे मुन्ने बच्चे द्वारा बदमाशी न करने की बार बार बात की जा रही है वहीं महिला शिक्षक द्वारा एक शिक्षक के साथ साथ वात्सल्य प्रेम भारतीय समाज के वास्तविक जीवन को दर्शा रहा है ।इस विडियो के विषय में गलत धारणा बनाने वालों के लिये महिला शिक्षक श्रिया त्रिपाठी ने कहा है कृपया गलत नजरिये से विडियो को न देखे और न फैलाएं वीडियो को अच्छे नजरिए से देखे। इस विडियो को सच्चे मन से देखें ।
क्लास में बार-बार बातचीत करने की वजह से महिला टीचर बच्चे से नाराज हो गईं। टीचर ने बच्चे से कहा कि वह बात नहीं करेंगी।इस पर बच्चा टीचर को मनाने लगता है।
वायरल वीडियो में दिख रही महिला टीचर का नाम श्रिया त्रिपाठी है।वह प्रयागराज की रहने वाली हैं।श्रिया पिछले करीब एक साल से सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में पढ़ा रही हैं. वह वहां एलकेजी (LKG) स्टैंडर्ड की क्लास टीचर हैं।एग्रीकल्चर ग्रैजुएट श्रिया ने किशोरी लाल महाविद्यालय से D.El.ed. किया था ।और फिर टीचिंग की जॉब में आ गईं।
https://youtu.be/WshE4xlOmEg
श्रेया त्रिपाठी का कहना है कि लोग हमें पसंद कर रहे हैं यह देख कर काफी अच्छा लग रहा है। लोगों को वीडियो काफी पसंद आया है. वीडियो में सबकुछ नेचुरल है लोग अच्छी चीजें पसंद करते हैं।
: उत्तर प्रदेश में किसी भी रजिस्ट्री आफिस में कराये रजिस्ट्री
Wed, Sep 14, 2022
लखनऊ उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में बेहद जटिल मानी जाने वाली मकान या फिर जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया को सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के निर्देश पर बेहद ही सरल बना दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्टाम्प तथा रजिस्ट्रेशन विभाग (Stamp and Registration) की बैठक में एक बड़ा बदलाव कराया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल पर अब प्रदेश में किसी को भी रजिस्ट्री के लिए इंतजार नहीं करना होगा। सोमवार से प्रदेश की किसी भी तहसील में लोग रजिस्ट्री करा सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि पहले 18 मंडल मुख्यालयों पर व्यवस्था लागू होगी। अब किसी को भी अपने मकान या फिर संपत्ति की रजिस्ट्री कराने के लिए अधिक चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। सोमवार से प्रापर्टी की रजिस्ट्री की प्रक्रिया आसान होगी। कल से पूरे प्रदेश में नियम लागू होगा। प्रदेश के लोग अब किसी भी तहसील में रजिस्ट्री करा सकेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नेे स्टाम्प तथा रजिस्ट्रेशन विभाग की बैठक में यह बड़ा निर्णय लिया है। जिसमें कि दूसरे दफ्तर में भी रजिस्ट्री हो सकेगी।
रजिस्ट्री को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ का दूसरा बड़ा फैसला
योगी आदित्यनाथ सरकार ने सगे संबंधियों के रजिस्ट्री शुल्क को लेकर जुलाई के अंतिम हफ्ते में ही बड़ा फैसला किया था। योगी आदित्यनाथ सरकार ने अब घर के किसी भी सदस्य के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री करने का मोटा स्टांप शुल्क खत्म कर दिया है। नई स्कीम के तहत आप सिर्फ 5000 रुपए स्टांप शुल्क और एक हजार रुपए प्रोसेसिंग फीस देकर संपत्ति की रजिस्ट्री करा सकते हैं।
प्रदेश में अभी तक इसके लिए संपत्ति के सर्किल रेट के हिसाब से स्टांप लगता था। उदाहरण के तौर पर मान ले कि यदि संपत्ति की कीमत 25 लाख रुपए है तो लगभग दो लाख दस हजार रुपए का स्टांप लगता था। योगी आदित्यनाथ सरकार ने हाल ही में जिसे घटाकर अब महज 6000 रुपए कर दिया है।