: 13.07.2024 दिन शनिवार को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
Wed, May 15, 2024
उन्नाव उत्तर प्रदेश
13.07.2024 दिन शनिवार को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत।
जीवन बहुमूल्य है इसे मुकदमा लड़ने में व्यर्थ न गवायें विवाद नहीं मध्यस्था अपनाएं शांति और संतोष पायें।
माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उन्नाव के तत्वावधान में श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उन्नाव की अध्यक्षता में दिनाँक 13.07.2024 दिन शनिवार को प्रातः 10.00 बजे से दीवानी न्यायालय परिसर उन्नाव तथा न्यायालय सिविल जज (जू0डि0)/न्यायिक मजिस्ट्रेट पुरवा, सफीपुर, हसनगंज, कलेक्ट्रेट भवन, न्यायालय सहायक श्रमायुक्त तथा जनपद की समस्त तहसील मुख्यालयों पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सुनिश्चित है जिसमें दीवानी, भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, वैवाहिक एवं पारिवारिक, नगर निगम / नगर पालिका अधिनियम समस्त प्रकार के शमनीय आपराधिक मामले, राजस्व वाद व चकबन्दी वाद, सम्बन्धी वाद, भूमि अधिग्रहण सम्बन्धी मामले, राजस्व सम्बन्धी वाद, सर्विस मैटर्स, मनरेगा वाद, व्यापार कर वाद, वजन व मापतौल अधिनियम, वन अधिनियम, उपभोक्ता फोरम वाद, आरबीट्रेशन वाद, आपदा राहत वाद, आयकर वाद, यातायात चालानी वाद, चेक बाउंस से सम्बन्धित धारा-138 एन.आई.एक्ट. एवं बैंक रिकवरी, बी0एस0एन0एल0, भू राजस्व अधिनियम, विद्युत एवं जल बिलों से सम्बन्धित वाद एवं ऐसे अन्य समस्त वाद जिनका निस्तारण किया जाना संभव हो निस्तारण किया जायेगा। श्री मनीष निगम, अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उन्नाव के द्वारा यह जानकारी दी गयी कि दीवानी न्यायालय परिसर उन्नाव में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अन्य प्रकृति के वादों का निस्तारण करने के साथ बैंक अधिकारियों के सहयोग से बैंक ऋण वसूली के प्रिलिटीगेशन मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया जायेगा। राजस्व एवं चकबन्दी वादों का निस्तारण सम्बन्धित न्यायालयों में राजस्व अधिकारियों के द्वारा किया जायेगा। पुरवा, हसनगंज, सफीपुर न्यायालय में लम्बित व नियत वादों का निस्तारण न्यायिक मजिस्ट्रेट पुरवा, हसनगंज, सफीपुर के द्वारा पुरवा, हसनगंज, सफीपुर की अदालत में ही किया जायेगा।
आम जनमानस से अपील है कि यदि किसी भी लम्बित वाद को राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराना चाहते है तो कृपया सम्बन्धित न्यायालय के पीठासीन अधिकारी अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उन्नाव के कार्यालय से सम्पर्क कर अपने वाद को राष्ट्रीय लोक अदालत में नियत करा सकते हैं।
TV भारतवर्ष न्यूज़ नेटवर्क के लिए जनपद उन्नाव से चीफ एडिटर श्री मुनेश शुक्ला जी के साथ जिला ब्यूरो चीफ अभिषेक मिश्रा की एक रिपोर्ट।
: आमने सामने बाइक टकराने से दोनो बाइक सवार चालको की मौके पर हुई मौत
Wed, May 15, 2024
बिहार उन्नाव
थाना बिहार क्ष्रेत्र के बक्सर मार्ग के भदेवरा मुडियन के बीच आमने सामने बाइक टकराने से दोनो बाइक सवार चालक की मौके पर हुई मौत हो गयी।
थाना क्षेत्र के भगवन्तनगर चौकी अन्तर्गत भदेवरा गाँव के समीप सोमवार शाम करीब 6 बजे दो बाइक सवारों की आमने सामने भिड़न्त हो गयी ।
दोनो ही बाइक सवार रोड पर ही गिर पड़े व उनके सर पर गंभीर चोट लग गयी।
अत्यधिक खून बह जाने के कारण दोनों की ही मौके पर मौत हो गयी।
बाइक सवार युवकों की पहचान विजय सिंह पुत्र राज बहादुर सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी भदेवरा चौकी भगवन्तनगर जबकि दुसरे की पहचान विकास पुत्र रामचंद्र उम्र 26 वर्ष निवासी चंद्रमन खेडा थाना सरेनी के रूप में कई गयी।
मौके पर पहुँची एम्बुलेंस द्वारा दोनों ही घायलों को सुमेरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी शिव प्रकाश पांडेय ने बताया दोनो ही शवों को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्तपताल भेज दिया गया है।
: Big Breking वृद्ध की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या ।
Wed, May 15, 2024
बिहार उन्नाव
वृद्ध की धारदार हथियार से निर्मम हत्या।
उन्नाव जनपद के अंतर्गत बिहार थाना क्षेत्र के कलानी गांव में वृद्ध की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई ।
घटना के बाद आरोपी ने वृद्ध के शव को ट्यूबवेल के तीस फिट गड्ढे में फेंक दिया।
खेत पहुँचे बेटे ने जब गड्ढे में शव पड़ा देखा तो परिजनों में हड़कंप मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
पुलिस ने बेटे की तहरीर पर गांव के रहने वाले एक युवक के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश पांडेय ने बताया की आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पूंछतांछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।