: बक्सर पुल पर लगा भीषण जाम ।हजारों वाहन जाम में फंसे ।
Wed, May 8, 2024
भगवंतनगर उन्नाव
उन्नाव जनपद के बीघापुर तहसील के बक्सर में बने गंगा नदी के पुल पर लगा भीषण जाम ।
जाम में फंसे हजारों वाहन।जाम खुलवाने में स्थानीय पुलिस नाकाम ।
ऊंचगाव से गंगा पार GT रोड तक लगा जाम ।
प्रशासन की उपस्थिति नाकाफी ।कब खुलेगा जाम पता नही ।जाम लगने से स्थानीय लोग भी हलाकन ।
बच्चों के स्कूली वाहन भी फंसे ।कैसे स्कूल जाएंगे बच्चे ।
: Big Breking विधायक पंकज गुप्ता ने मुख्यमंत्री की सभा में बताई देसी कट्टे की खूबियां ।
Mon, May 6, 2024
भगवंतनगर उन्नाव
उन्नाव में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में विधायक पंकज गुप्ता ने गिनाई देसी कट्टे की खूबियां ।
विधायक पंकज गुप्ता कर रहे थे सभा को संबोधित ।
जनता को संबोधित करते हुए विधायक ने पहले उन्नाव जनपद के रावल की पहचान बताई ।उसके बाद विधायक ने कहा कि यदि कोई देसी कट्टा है और उस कट्टे पर रावल की मोहर लगी है तो कट्टा धोखा नहीं देगा ।कट्टा विश्वनीय है ।
आखिर कैसे पता चला विधायक को कट्टों के कारखानों और उसकी खूबियों के बारे में ।
रावल की मोहर लगे देसी कट्टे उन्नाव में कौन बेंचता है प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती ।
आर्डिनेस को मात देते रावल के देसी कट्टे विधायक का बयान
आखिर कौन है रावल के कट्टों का सौदागर ।
मंच विधायक के संबोधन के समय सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नही थे मौजूद ।
प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित भी थे मौजूद ।