: अशोक पाण्डेय को बहुजन समाज पार्टी ने बनाया प्रत्याशी
Wed, Apr 3, 2024
उन्नाव
बहुजन समाज पार्टी ने आज जारी की 12 प्रत्याशियों की सूची ।
गाजियाबाद से नंदकिशोर पुंडीर ,अलीगढ़ से हितेंद्र कुमार ,मथुरा से सुरेश सिंह ,मैनपुरी से गुलशन देव शाक्य,खीरी से अंशय कालरा ,उन्नाव से अशोक पाण्डेय,मोहनलालगंज (आरक्षित ) से राजेश कुमार ,लखनऊ से सरवर मलिक,कन्नौज से इमरान बिन जफर ,कौशांबी (एससी )से शुभ नारायण ,लालगंज (एससी )से इंदू चौधरी ,और मिर्जापुर से मनीष त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है ।
बहुजन समाज पार्टी द्वारा जारी प्रत्याशियों की सूची में अशोक पाण्डेय को उन्नाव लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है ।
: शारजाह से एक फ्लाइट में 30 स्मगलर्स लखनऊ उतरने के बाद फरार।
Wed, Apr 3, 2024
लखनऊ उत्तर प्रदेश
लखनऊ एयरपोर्ट पर एक चौकाने वाली घटना सामने आई है।
शारजाह से एक फ्लाइट में 30 स्मगलर्स सवार होकर लखनऊ उतरे।
उनके पास करीब चार करोड़ का सोना था। कस्टम वालों ने सभी 30 यात्रियों को मंगलवार को हिरासत में लिया।
लेकिन कुछ घंटों के भीतर सभी 30 स्मगलर्स कस्टम की हिरासत से रहस्यमय परिस्थितियों में फरार हो गए।
जबकि सभी को एयरपोर्ट परिसर के भीतर कड़ी केंद्रीय सुरक्षा मैं रखा गया था।
मामला खुला तो काफी वक्त बीतने के बाद लखनऊ पुलिस को जानकारी दी गई। लेकिन सभी स्मगलर्स फरार हो चुके हैं।
इस गंभीर मामले में अभी तक DRI या कस्टम विभाग की तरफ से कोई बयान नही दिया गया। सामान्य तौर पर ऐसे मामलों में सीबीआइ जांच और विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन भी होता है लेकिन अभी तक किसी भी अधिकारी अथवा कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं हुई।
लखनऊ पुलिस का कहना है सूचना मिलने के उपरांत वो चिन्हित स्मगलर्स के बारे में जानकारी जमा कर रही है।