: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 24 घंटे के अंदर एसबीआई जानकारी दे।
Mon, Mar 11, 2024
नई दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 24 घंटे के अंदर एसबीआई जानकारी दे।
24 घंटे के अंदर दें इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी।
सुप्रीम कोर्ट का एसबीआई को सख्त आदेश।
इलेक्टोरल बॉन्ड मामले में एसबीआई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई और एसबीआई को बड़ा झटका लगा है।
देश के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली 3 जजों की संविधान पीठ ने इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ी डिटेल देने के लिए 30 जून तक एसबीआई ने जो मोहलत मांगी थी, उसे नहीं दी और 12 मार्च तक का वक्त दिया है।
मुख्य न्यायाधीश ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि 12 मार्च तक आदेश का पालन नहीं किया गया तो अवमानना की कार्यवाही की जाएगी।
: भाजपा प्रत्याशियों ने सीएम की मौजूदगी में किया नामांकन।
Mon, Mar 11, 2024
लखनऊ उत्तर प्रदेश
भाजपा प्रत्याशियों ने सीएम की मौजूदगी में किया नामांकन।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए पार्टी ने उतारे हैं सात प्रत्याशी।
सहयोगी दलों के प्रत्याशियों ने भी भरा पर्चा।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए भारतीय जनता पार्टी के सातों प्रत्याशियों ने सोमवार को नामांकन किया।
वहीं सहयोगी दलों के भी तीनों प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में पर्चा दाखिला किया। विधान परिषद में पर्चा दाखिल करने वालों में भाजपा उम्मीदवार विजय बहादुर पाठक, डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, अशोक कटारिया, मोहित बेनीवाल, धर्मेंद्र सिंह, रामतीरथ सिंघल, संतोष सिंह प्रमुख रहे। वहीं अपना दल (एस) से आशीष पटेल ने भी नामांकन किया।
आशीष पटेल योगी सरकार में मंत्री हैं। वहीं सुभासपा की ओर से विच्छेलाल राजभर व रालोद से योगेश चौधरी ने नामांकन किया।
पर्चा दाखिला के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, योगी सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना, राकेश सचान, आशीष पटेल, ओमप्रकाश राजभर, अनिल कुमार, जेपीएस राठौर, अरुण कुमार सक्सेना, बलदेव सिंह औलख आदि मौजूद रहे।