: SBI ने सुप्रीम कोर्ट की शक्ति के बाद चुनाव आयोग को सौंपी लिस्ट ।
Wed, Mar 13, 2024
नई दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने आज यानी मंगलवार को इलेक्टोरल बॉन्ड का पूरा डेटा चुनाव आयोग को सौंप दिया है।
SBI ने इलेक्टोरल बॉन्ड की समयसीमा बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।
एससी ने सोमवार को बैंक को फटकार लगाते हुए याचिका खारिज कर दिया।
कोर्ट ने एसबीआई को आज यानी 12 मार्च को बैंक का कामकाज खत्म होने तक चुनावी बॉन्ड का पूरा डेटा चुनाव आयोग को देने के लिए कहा था।
उसी के अनुसार एसबीआई ने मंगलवार को इलेक्टोरल बॉन्ड का पूरा डेटा शाम साढ़े पांच बजे तक भेज दिया है।
उच्चतम न्यायालय में CJI डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने चुनाव आयोग को 15 मार्च तक एसबीआई से प्राप्त डेटा को अपने आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित करने का निर्देश दिया है।
अब चुनाव आयोग को 15 मार्च तक बैंक से मिले डेटा को अपने आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित करना होगा।
CJI डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ में न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति बी.आर. गवई, न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा का नाम शामिल है।
पीठ ने एसबीआई को नोटिस जारी करते हुए समय सीमा का पालन न करने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की दी थी चेतावनी
।
: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का इस्तीफा ।
Tue, Mar 12, 2024
हरियाणा
हरियाणा में बदले हुए समीकरण और भाजपा की रणनीति के तहत मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा दे दिया है
ताजा हालातों में भाजपा निर्दलीय विधायकों के समर्थन से बनाएगी नही सरकार ।
सहयोगी पार्टी जेजीपी से किनारा ।
बीजेपी जेजेपी गठबंधन टूटा।
नई सरकार में जेजीपी को जगह नहीं मिलेगी। जेजेपी में टूट की भी खबर।
बीजेपी के साथ 6 निर्दलीय विधायक।बीजेपी के पास बहुमत बरकरार।
इसी साल हरियाणा में होने है विधानसभा चुनाव ।
खट्टर को लोकसभा लड़ाया जा सकता है
जेजीपी पार्टी में भी हो सकती है टूट।
कौन बनेगा मुख्यमंत्री में सस्पेंस बरकरार ।