Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

16th August 2026

BREAKING NEWS

30 अक्टूबर से गौरी में बहेगी शिवमहापुराण की रसधार

TV Bharatvarsh E Paper 15-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 12-08-2026

सड़क दुर्घटना : उन्नाव में दर्दनाक हादसा । तीन युवकों की गई जान ।

Munesh Kumar Shukla Sun, Jan 25, 2026

उन्नाव

उन्नाव से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन सगे ममेरे-मौसेरे भाइयों की मौके पर ही जान चली गई।

यह हादसा इतना भयावह था कि तीनों युवक बाइक से उछलकर करीब 10 फीट दूर जा गिरे।

घटना में एक ही परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।

घटना पुरवा कोतवाली क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, बीघापुर थाना क्षेत्र के अढ़ोली गांव निवासी अनुराग अपने ममेरे और मौसेरे भाइयों राहुल पाल और सौरभ गौतम के साथ लखनऊ के मोहनलालगंज जा रहे थे। वहां उनकी मौसी के घर भंडारे का कार्यक्रम था। तीनों युवक एक ही बाइक, अपाचे संख्या UP 35 BM 0933, से रात करीब 10 बजे घर से निकले थे।

जब बाइक अचलभगंज–पुरवा मार्ग पर लोन नदी के पुल के पास पहुंची, तो वहां मौजूद अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार के चलते बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक सड़क किनारे लगे लोहे के साइन बोर्ड से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक बाइक से उछलकर करीब 10 फीट दूर जा गिरे।

हादसे में अनुराग और राहुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सौरभ गौतम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पता रहा। बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे तक तीनों युवक वहीं पड़े रहे। बाद में वहां से गुजर रहे लोगों ने घटना देखी और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुरवा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल सौरभ को तत्काल एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरवा भेजा गया जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मृतकों में एक युवक तीन दिन पहले ही पिता बना था, और रविवार को उसकी नवजात बेटी की छठी होनी थी। वहीं दूसरे युवक की अप्रैल महीने में शादी तय थी।

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव और परिवार में मातम का महोल ।