Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

11th July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 10-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 09-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 08-07-2026

सेंसेक्स-निफ्टी मजबूत, आईटी शेयरों ने संभाली बाजार की कमान

शेख हसीना विरोधी कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी

.सड़क दुर्घटना में घायल युवक की उपचार दौरान हुई मौत : दुर्घटना

chandan pandey Mon, Aug 25, 2025

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की उपचार दौरान हुई मौत

भगवंतनगर (उन्नाव) 23 अगस्त। थाना बिहार अन्तर्गत सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक की इलाज दौरान मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। थाना क्षेत्र के गांव छाछीराई खेडा निवासी नागेंद्र सिंह पुत्र स्व. लाल बहादुर सिंह उम्र 30 वर्ष को गुरुवार रात 8 बजे पाटन स्थित सोनू ढाबा के पास अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह छिटककर दूर जा गिरा। उसके सर में गंभीर चोट लगने से कान व मुंह से खून आना शुरू हो गया। राहगीरों व परिजनों की मदद से उसे सौ बेड शैय्या बीघापुर अस्तपताल ले जाया गया जहा से जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी हालत गंभीर होते देख डॉक्टरों ने कानपुर हैलेट रिफर कर दिया जहा उपचार दौरान शनिवार को मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही परिजनो में कोहराम मच गया। दिवंगत अविवाहित था । तीन बड़े भाई महेंद्र, सतेंद्र व सोनू सिंह सहित मा विद्यावती बिलख बिलख रो रही थी। थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया परिजनों द्वारा अभी कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है। तहरीर प्राप्त होते ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।...

विज्ञापन

जरूरी खबरें