Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

23rd November 2026

BREAKING NEWS

इनर व्हील क्लब एवं रोटरी क्लब उन्नाव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया 'उम्मीद की दिवाली' एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन।

बीघापुर के गौरी में कल से गूंजेगी शिव महापुराण की पावन गूंज, भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

उन्नाव : "पीएम आवास योजना में फर्जी रिपोर्ट का आरोप: मजदूर ने CM से न्याय की मांगी मदद”

Munesh Kumar Shukla Tue, Feb 10, 2026

उन्नाव के पुरवा विकास खंड के ग्राम भदनाँग के निवासी मजदूर अजय कुमार तिवारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। अजय का आरोप है कि उनके मकान की वास्तविक स्थिति को लेकर गलत रिपोर्ट तैयार की गई, जिससे उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल सका। उन्होंने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी ने उनके कच्चे मकान को पक्का मकान दिखाते हुए फर्जी रिपोर्ट तैयार की, जिसके कारण उनका आवेदन अस्वीकृत कर दिया गया।अजय कुमार तिवारी, जो कि देशराज तिवारी के पुत्र हैं, ने बताया कि वह कई साल पहले अपने पिता और बड़े भाई से अलग हो गए थे। उनके पास अपनी जमीन नहीं है और वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अजय के तीन छोटे बच्चे हैं और उनकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है। इसी वजह से वह अब तक अपना पक्का मकान नहीं बना पाए।आवास की कमी और बेहतर जीवन की उम्मीद में अजय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन किया। लेकिन उनके अनुसार, ग्राम विकास अधिकारी ने सही रिपोर्ट देने के बदले उनसे अवैध शुल्क की मांग की। जब अजय यह पैसा देने में असमर्थ रहे, तो अधिकारियों ने उनके पिता के मकान को उनका मकान मानकर रिपोर्ट तैयार कर दी। अजय ने स्पष्ट किया कि वह वर्षों से अपने पिता से अलग रह रहे हैं, उनका अलग राशन कार्ड और परिवार है, लेकिन इसके बावजूद रिपोर्ट में जानबूझकर गलत जानकारी दी गई।अजय का आरोप है कि यह पूरी प्रक्रिया उन्हें योजना से वंचित करने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई। उन्होंने कहा कि इस अनियमितता के कारण उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और भी कठिन हो गई है। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार के साथ एक सुरक्षित और पक्का मकान पाने के लिए वर्षों से प्रयासरत हैं, लेकिन अधिकारी की गैरजिम्मेदार कार्रवाई ने उनके सपने को बाधित कर दिया।अजय कुमार तिवारी ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में लिखा कि वह अत्यंत मायूस हैं और अब उन्हें न्याय की अंतिम उम्मीद शासन से ही है। उन्होंने मांग की है कि उनकी आवास योजना की वास्तविक और निष्पक्ष जांच कराई जाए।