Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

29th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

उन्नाव : दबंगों का हमला, पति-पत्नी घायल;पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Munesh Kumar Shukla Tue, Mar 10, 2026

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मारपीट का एक मामला सामने आया है, जिसमें दबंग प्रवृत्ति के लोगों पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगा है। घटना गदनखेड़ा बाईपास क्षेत्र की बताई जा रही है। पीड़ित दीपू तिवारी के अनुसार मोहल्ले के ही रहने वाले राजू द्विवेदी और उनके पुत्र ओम द्विवेदी दो-तीन अन्य लोगों के साथ उनके घर पहुंच गए और अचानक मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान घर में मौजूद महिलाओं और परिवार के अन्य सदस्यों को भी चोटें आईं। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने मारपीट के साथ-साथ घर के बाहर खड़ी गाड़ी को भी तोड़ दिया।घटना के बाद घायल परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित दीपू तिवारी का आरोप है कि हमलावर दबंग प्रवृत्ति के लोग हैं और मोहल्ले में आए दिन लोगों के साथ मारपीट करते रहते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपित उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी देते हैं।मामले की जानकारी मिलने पर उन्नाव के पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने कहा कि घटना की जांच कराई जा रही है और जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया है।