Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

13th August 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 12-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 11-08-2026

परिसीमन बिल पर समर्थन की अटकलों से गरमाई महाराष्ट्र की सियासत

: आवासों की चाभियां पाकर लाभार्थियों में हर्ष

admin Fri, Jul 7, 2023

उन्नाव

आवासों की चाभियां पाकर लोग हुए गदगद ।

जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे के कुशल मार्ग दर्शन में शासन के निर्देशानुसार आज दिनांक 07 जुलाई 2023 को अपरान्ह से निराला प्रेक्षागृह उन्नाव में प्रधान मंत्री आवास योजना (ग्रामीण) व मुख्य मंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्र लाभार्थियों को गृह प्रवेश हेतु चाभी वितरण,गरीब व असहाय मरीजों को रू० 5:00 लाख तक निःशुल्क इलाज हेतु आयुष्मान गोल्डेन कार्ड व प्रधान मंत्री स्वनिधि योजना के ऐसे लाभार्थी जिनके द्वारा अच्छा कार्य किया गया एवं डिजिटल ट्रान्जेक्शन किया गया, को प्रमाण-पत्र का वितरण जन प्रतिनिधियों में जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती शकुन सिंह,सदर विधायक पंकज गुप्ता,सफीपुर विधायक बंबा लाल दिवाकर,अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक अरुण सिंह व अन्य गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा किया गया।

जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, उन्नाव के तत्वावधान में प्रधान मंत्री आवास योजना (ग्रामीण) व मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत जनपद में कुल 9476 पात्र लाभार्थियों के गृह प्रवेश कराये गये एवं जनपद के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में कुल 8476 तथा निराला प्रेक्षागृह में 1000 लाभार्थियों को चाभी का वितरण कराया गया।

उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला नगरीय विकास अभिकरण, उन्नाव के तत्वावधान में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 800 लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र व दो व्यक्तियों को रू0 10:00-10:00 हजार का ऋण दिया गया जिसमें कार्यक्रम के दौरान प्रतीकात्मक रूप से 06 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिये गये स्वास्थ्य विभाग के तत्ववधान में आज आयोजित कार्यक्रम में निराला प्रेक्षागृह में 06 पात्र लाभार्थियों को एवं जनपद के अन्य स्थलों पर 75 लोगों को आयुष्मान गोल्डेन कार्ड वितरित किये गये ।

कार्तिकेय दीक्षित tv भारतवर्ष