Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

30th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

अग्निकांड : CFO की सक्रियता से आग में स्वाहा होते बचा एक गांव ।

Munesh Kumar Shukla Wed, Apr 23, 2025

बीघापुर उन्नाव

आज उन्नाव जनपद के तहसील बीघापुर में भीषण आग लग गई जिससे लगभग सैकड़ों बीघा क्षेत्र को अपनी जद में ले लिया आग इतनी भयावह थी जिसकी चपेट में एक गांव आ सकता था जिससे पूरी तरह गांव जल जाता परंतु उन्नाव जनपद के मुख्य फायर अधिकारी अनूप सिंह के ने स्वयं मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाला और दो दो दमकल गाड़ियों घंटों आग बुझाती रही तब कही जाकर आग पर काबू पाया गया ।

यही नहीं सीएफओ अनूप।सिंह स्वयं अपने फायर कर्मचारियों एवं दमकल कर्मियों के साथ घटनास्थल पर कई घंटे डटे रहे और अपने कर्मचारियों का हौसला बढ़ाते रहे।

कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया ।

मामला तहसील बीघापुर के ग्राम गौरा के मजरे कैलाशखेड़ा का है जहां खेतों में आग लग गई जिसने सैकड़ों बीघे खेतों को चपेट में ले लिया और गांव की ओर आग बढ़ने लगी कई अधिकारियों को फोन मिलाने के बाद भी दमकल नहीं पहुंची परंतु जैसे ही जनपद के सीएफओ अनूप सिंह को।सूचना मिली उन्होंने तुरंत दो दो दमकल गाड़ियों को मौके पर लगाया और पूरे गांव को जलने से बचाया ।

वही बीघापुर क्षेत्रीय फायर स्टेशन अधिकारी शिवराम सिंह नदारद रहे और उन्होंने घटना स्थल तक पहुंचने की जहमत भी नहीं उठाना मुनासिब समझा । आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है ।वहीं आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है ।