Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

30th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

उन्नाव : गैस सिलेंडर के बढ़े दामों के विरोध में उन्नाव में कांग्रेस का प्रदर्शन,केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Munesh Kumar Shukla Sat, Mar 7, 2026

उन्नाव में बढ़ती महंगाई और घरेलू तथा व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के दामों में हुई बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नगर कांग्रेस कमेटी गंगाघाट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक स्थित मिश्रा कॉलोनी में एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और महंगाई के मुद्दे पर नाराजगी जताई।

इस प्रदर्शन का नेतृत्व नगर अध्यक्ष मयंक बाजपेयी ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है, जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। उनका कहना था कि रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि होने से आम परिवारों का बजट बिगड़ गया है।मयंक बाजपेयी ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ रहा है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से गैस सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए, तो पार्टी आगे भी इसी तरह विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी।