Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

29th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 28-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-06-2026

विदेश मंत्रालय के बयान से छिड़ी नई बहस

पिता ने मंगेतर के परिवार पर भी लगाए गंभीर आरोप

अपराध : दबंग युवक पर महिला को धमकाने और अश्लील गालियाँ देने का आरोप, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर

chandan pandey Mon, Apr 21, 2025

दबंग युवक पर महिला को धमकाने और अश्लील गालियाँ देने का आरोप, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर

पाटन उन्नाव। बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम हुलासी खेड़ा, मजरा कुतुबपुर की रहने वाली वंदना मिश्रा ने गांव के ही एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना बिहार में तहरीर दी है।

पीड़िता के अनुसार, 19 अप्रैल 2025 की सुबह करीब 9 बजे वह अपने मकान में स्थित दुकान पर बैठी थी, तभी गांव के ही दबंग युवक विनय द्विवेदी अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ सामने मौजूद नाई की दुकान पर बैठकर उसे घूरने लगा और इशारों में किसी अप्रिय घटना की योजना बनाता दिखा।

वंदना मिश्रा ने बताया कि उसी दिन शाम करीब 6 बजे जब वह दुकान के पास मौजूद थी, तभी आरोपी ने वहां से गुजरते समय उसे अश्लील गालियाँ दीं और जान से मारने की धमकी देकर मौके से चला गया। पीड़िता का यह भी कहना है कि आरोपी पहले भी उसे फोन पर ध् ामका चुका है, जिससे वह मानसिक रूप से डरी और सहमी हुई है।

घटना को लेकर वंदना ने थाना बिहार में लिखित तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।