उन्नाव : झाड़ियों में मिला बुजुर्ग का शव परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Munesh Kumar Shukla Sun, Feb 22, 2026
उन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम सड़क किनारे झाड़ियों में एक बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। यह घटना असेहरू से मझिगवां रोड पर बद्री बाग के पास हुई, जहां झाड़ियों में शव पड़े होने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलने पर एसएचओ पुरवा अमरनाथ यादव पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान शिवपाल के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, शिवपाल बीते 7 फरवरी की शाम करीब 5 बजे से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता थे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल सका था, जिसके संबंध में 20 फरवरी को मृतक की बहू रेनू ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन