अपराध : संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला युवक का शव
chandan pandey Tue, May 20, 2025

बीघापुर, उन्नाव। कोतवाली क्षेत्र के गांव गौरी के सामने उन्नाव लालगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क के किनारे लगभग 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति गंभीर अवस्था में पड़ा था सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सौ शैय्या हॉस्पिटल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष राजपाल ने बताया कि रविवार रात पुलिस पिकेट के दौरान गौरी गांव के सामने उन्नाव लालगंज राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे लगभग 35 वर्षीय व्यक्ति पड़ा था एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया थाना अध्यक्ष ने बताया कि उसकी पहचान के लिए सोशल
मीडिया पर प्रयास किए गए। सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान राकेश पुत्र सरजू पासवान निवासी अनुई खेड़ा थाना बारा सगवर के रूप में हुई है। बड़े भाई बजरंगी ने बताया कि राकेश मानसिक मंदित था 3 दिन
पहले घर से गायब हो गया था खोजबीन की जा रही थी लेकिन पता चल नहीं चल सका। सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन