Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

30th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

सम्पूर्ण समाधान दिवस । : सम्पूर्ण समाधान दिवस मे तहसील बीघापुर मे जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने सुनी जनसमस्याएं ।

Munesh Kumar Shukla Sat, May 17, 2025

उन्नाव उत्तर प्रदेश ।

उन्नाव 17 मई 2025 उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जन समस्याओं एवं शिकायतों के प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु तहसील, बीघापुर में आयोजित जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी गौरांग राठी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा जनसामान्य की समस्याएं व शिकायतें सुनीं गयीं।

संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील बीघापुर, उन्नाव में डीएम द्वारा राजस्व विभाग की 98, पुलिस विभाग की 17, विकास विभाग की 11 सहित अन्य विभागों की 44 शिकायतों/समस्याओं का अनुश्रवण किया गया। इस अवसर पर कुल 170 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 10 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।

इस अवसर पर डीएम ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन/आईजीआरएस पोर्टल से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करते समय विशेष सावधानी बरतें। आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के दौरान जो भी असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त होते हैं, अधिकारी गण उन्हे अच्छे से पढ़े और तदोपरान्त गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिन विभागों की जो शिकायतें प्राप्त हुई है उन्हे स्थलीय निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता परक निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर तहसील परिसर में संबंधित विभागों द्वारा पोषण, समाज कल्याण विभाग, यूपी नेडा, महिला कल्याण विभाग, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री, खाद्य एवं रसद विभाग, राजकीय पशु चिकित्साल एवं स्वास्थय के कैंप लगाकर जनसमुदाय को सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा जरूरतमन्दों को आवश्यक दवाओं का वितरण कराया गया। इस दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक एवं सहायक कलेक्टर शौर्य अरोड़ा द्वारा 10 आवास पट्टा आवंटन के लाभार्थियों को तथा 17 मत्स्य पालकों के लाभार्थियों को मत्स्य पालन हेतु स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 हरिनंदन प्रसाद, जिला पूर्ति अधिकारी राज बहादुर सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 नीलम सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आकांक्षा दुबे, जिला प्रोबेशन अधिकारी क्षमानाथ राय, जिला कृषि अधिकारी शशांक, उपायुक्त उद्योग करूणा राय, अर्थ एवं संख्या अधिकारी सुगंधा चतुर्वेदी, जिला मत्स्य अधिकारी बी0के0 दुबे, एस0ओ0सी0 डाॅ0 सुरेश सागर, जिला आबकारी अधिकारी रवि शंकर, उप जिलाधिकारी बीघापुर रणवीर सिंह, तहसीलदार बीघापुर मनीष द्विवेदी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व स्थानीय कर्मचारी गण आदि उपस्थित रहे।