: जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने समाधान दिवस में थाना अजगैन पहुंचकर सुनी समस्याएं
admin Sat, Aug 27, 2022
उन्नाव उत्तर प्रदेश
आज शनिवार को आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी उन्नाव ने थाना अजगैन में पहुंचकर जनसामान्य की समस्याएं सुनीं।
जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे के साथ पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी भी साथ में मौजूद रहे तथा पुलिस से सम्बंन्धित मामलों का निस्तारण भी कराया।
जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के साथ साथ पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए, कि संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण कर शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व निष्पक्ष किया जाए, ताकि दोनों पक्ष संतुष्ट रहें।
विज्ञापन