Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

24th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 24-06-2026

हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

प्रसव के बाद आठ महिलाओं की हालत गंभीर

12 लोग फंसे; मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

विपक्ष को लगा झटका

हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक तकिया मेला : ऐतिहासिक तकिया मेले का जिलाधिकारी गौरांग राठी ने किया शुभारंभ ।

Munesh Kumar Shukla Thu, Dec 11, 2025

BIGHAPUR /बीघापुर UNNAO /उन्नाव

तहसील बीघापुर के तकिया पाटन सैकड़ों वर्षों से अधिक पुराने परंपरागत लगने वाले हिंदू मुस्लिम एकता गंगा जमुनी तहजीब साम्प्रदायिक सामाजिक सदभाव के प्रतीक सहस्त्र लिंगेश्वर महादेव मंदिर एवं बाबा मोहम्मद शाह तकिया मेला का भव्य शुभारंभ जिलाधिकारी गौरांग राठी पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश जी क्षेत्रीय विधायक भगवंत नगर आशुतोष शुक्ला द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

शुभारंभ के अवसर पर सर्वप्रथम जिलाधिकारी जी पुलिस अधीक्षक जी व माननीय विधायक जी द्वारा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं नीतियों कार्यक्रमों विषयक उद्यान एवं खाद्य विभाग पशुपालन बिजली बिल राहत योजना 2025 -26 पीएम सूर्य घर योजना सामाजिक वानिकी, प्राकृतिक खेती प्रधानमंत्री कृषि योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों के लगे स्टालों का अवलोकन कर जानकारी ली गयी ।

तत्पश्चात मंच पर पहुंच कर माजिद कव्वाल हस्सानी ग्रुप मनकापुर बीघापुर द्वारा प्रस्तुत हिंदू मुस्लिम एकता, राष्ट्रीय व भक्ति परक कव्वाली को मंच पर वैठकर सुना गया। तत्पश्चात जिलाधिकारी व अन्य अतिथियों द्वारा बाबा मोहब्बत शाह की मजार पर चादर पोसी की गई । तत्पश्चात सहस्त्र लिंगेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर विधिवत पूजन अर्चन कर जलाभिषेक किया गया ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा की तकिया मेला सांप्रदायिक सामाजिक सद्भाव गंगा जमुनी तहजीब का मेला है मेला भव्यता के साथ आयोजित हो रहा है । मेला एकता सामाजिक समरसता राष्ट्र प्रेम का केवल उदाहरण ही नहीं है यह जनपद उन्नाव उत्तर प्रदेश देश की एकता की मिसाल पेश कर रहा है । कहा आस पास के लोगों को मेले में आने से लगातार एकता बढ़ती जा रही है ।

कहा मेला राष्ट्र प्रेम सम्प्रदाय धार्मिक भावना का प्रतीक ही नहीं है स्थानीय शिल्पकार कारीगर भी आते हैं उत्पाद बेंचते हैं जिससे उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है । मेले में प्रशासनिक सफाई सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई है । मेला को स्वच्छ रखें साफ सुथरा सुंदर बनाएं रखें कोई दिक्कत है तो प्रशासन की मदद लें ।

मेला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं बहुत ही सुंदर माहौल में मेला संपन्न हो रहा है । तकिया मेले में सभी संप्रदाय के लोग दूर दराज से आकर मेले का आनंद लेते हैं। परंपरागत रूप से आज शुभारंभ हो गया है मेला 15 दिन तक चलेगा।

माननीय विधायक आशुतोष शुक्ला जी ने कहा कि पूरे जनपद में हिंदू मुस्लिम एकता की इतनी बड़ी मिसाल कहीं नहीं देखी जा सकती है । यहां के लोग एकता भाव से प्रेम और सौहार्द के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने में आगे हैं।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सुशील कुमार गोंड़ उप जिलाधिकारी बीघापुर क्षेत्राधिकारी बीघापुर तहसीलदार बीघापुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी व मेला कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

सहस्त्र लिंगेश्वर मंदिर

सहस्त्र लिंगेश्वर महादेव जी का मंदिर बहुत ही प्राचीन है इसका प्रमाण इस बात से भी मिलता है कि जब मोहम्मद शाह बाबा पाटन पहुंचे तब यहां घनघोर जंगल में स्थित  सहस्त्र लिंगेश्वर महादेव मंदिर के पास रम गए ।इससे मंदिर के अति प्राचीन होने के प्रमाणिकता साबित होती है ।

मोहब्बत शाह बाबा को साधना के लिए यह स्थान सबसे उत्तम लगा।

 कालांतर में यहीं पर मंदिर के सामने अपनी कुटिया बनाई तथा सहस्त्र लिंगेश्वर महादेव मंदिर पूजा अर्चना करने लगे तथा सर्वधर्म संभव का संदेश प्रचारित किया ।

इससे यह बात प्रमाणित होती है की 14 वीं तकिया पाटन  की स्थापना के साथ साथ मोहब्बत शाह  को सच्ची भक्ति और ईश्वर की खोज सहस्त्र लिंगेश्वर महादेव मंदिर में शिव आराधना से ही प्राप्त  हुई ।

सहस्त्र लिंगेश्वर महादेव मंदिर के विषय में यह विख्यात है कि मंदिर में आने वाले सभी भक्तों की मनोकामनाएं अवश्य ही पूरा होती हैं

तकिया मेला का इतिहास

मोहम्मद शाह सिद्ध संत पुरुष थे अपने जीवन काल में उन्होंने 14 स्थान पर तकिया स्थापित किए थे जिसमें 14वीं तकिया पाटन में स्थित है अवध के अनुसार मोहम्मद शाह के इंतकाल के बाद शफकत शाह ने उनकी मजार पर इसकी शुरुआत की आगे चलकर पाटन स्थित के तालुकदार अर्जुन सिंह ने सन  1886 ई के लगभग विशाल मेले का शुभारंभ जन सहयोग से शुरू किया था उन दिनों बिहार तहसील थी और यह इलाका रायबरेली जनपद में था बिहार तहसील के डिप्टी कलेक्टर कुट्टी मुला खान ने 1862 ई में वर फंड में बिहार में पक्के तालाब का निर्माण कराया था

अभिषेक मिश्रा ब्यूरो चीफ उन्नाव





विज्ञापन

जरूरी खबरें