Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

1st October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: तहसील बीघापुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम अपूर्वा दुबे ने सुनी समस्याएं।

admin Sun, Jan 7, 2024

बीघापुर उन्नाव

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनी समस्याएं

तहसील बीघापुर के मुख्यालय पाटन में आयाेजित सम्पूर्ण समाधान दिवस शनिवार काे डीएम अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
 
इस दाैरान प्रस्तुत हुये मामलाे में डीएम ने तेजी दिखाते हुये तत्काल निपटाने के लिए पूरा जोर दिया।
पुलिस से संबंधित मामलों की सुनवाई एसपी ने की।
वहीं फरियादियाें काे डीएम तक पहुँचाने में राजस्वकर्मी बीच में ही राेककर समस्यायें सुनने का प्रयास करते नजर आए ।
पूरे सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, समाजकल्याण, विकास व अन्य से संबंधित कुल 176 प्रार्थना पत्र आये जिसमे 5 का माैके पर निस्तारण हुआ।
सबसे अधिक मामले में राजस्व से संबंधित रहे।
डीएम के सामने अपनी फरियाद लेकर पहुंची बीघापुर ब्लाक के लालगंज प्रथम निवासी बतूला ने बताया कि वह दसवीं बार प्रार्थना पत्र दे रही है। उसने अपना प्लाट ज्ञानेन्द्र कुमार निवासी मेहरबान खेडा काे एक लाख रूपये में बेचा था। पचास हजार रूपये देकर जबरन प्लाट लिखा लिया और शेष पचास हजार रूपये भी नही दिये वह प्लाट किसी और काे बेंच भी दिया।
चिकदंरपुर निवासी जितेन्द्र ने अन्ना मवेशियों से निजात दिलाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
जिसमे डीएम ने सुमेरपुर बीडीओ संध्या रानी से मामले काे निस्तारित कर ग्राम पंचायत में एक गाै आश्रय स्थल बनवाने के निर्देश दिये।
रघुनाथखेडा निवासी सुखेन्द ने गंगा एक्सप्रेस वे में लगी कार्यदायी संस्था द्वारा  खेत से मानक से अधिक मिट्टी की खुदाई कर पैसा न देने की शिकायत की।
डीएम ने सभी समस्याओं की सुनवाई कर सम्बंधित काे त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये। पुलिस से संबंधित शिकायताे काे एसपी सिद्धार्थ  शंकर मीणा ने सुनी।
समाधान दिवस में सीएमओ सत्यप्रकाश, एसडीएम क्षितिज द्विवेदी , तहसीलदार अरसला नाज,सीओ माया राय माैजूद रही ।

जिलाधिकारी ने तहसील परिसर से ही हाट बाजार का शिलान्यास व दाे अस्थायी गाैशाला का  किया लाेकार्पण।

[caption id="attachment_5047" align="aligncenter" width="1280"] गोशालाओं का उद्घाटन करती जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे[/caption]
बीघापुर ब्लाक के घाटमपुर कला में हाट बाजार का शिलान्यास कर सुमेरपुर ब्लाक के चैनपुर व धनकाेली ग्राम सभा में अस्थायी गाै आश्रय स्थल का लाेकार्पण किया।
गाै पूजन कर पांच गाैशाला काे दी मेडिकल किट डीएम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुँचने से पहले महेशखेडा गाै आश्रय स्थल का निरीक्षण कर गाै पूजन कर गाै सेवकों काे कंबल वितरित कर पांच ग्राम पंचायताें के प्रधानों को गाैशाला के लिए मेडिकल किट उपलब्ध करायी ।