Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

29th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 29-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 28-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-06-2026

विदेश मंत्रालय के बयान से छिड़ी नई बहस

: परिवार परामर्श केन्द्र व महिला हेल्प डेस्क के अथक प्रयासों से पति-पत्नी के 25 विवादित जोड़े सुलह के बाद साथ रहने को राजी।

admin Mon, Apr 8, 2024

उन्नाव  
परिवार परामर्श केन्द्र व महिला हेल्प डेस्क के अथक प्रयासों से पति-पत्नी के 25 विवादित जोड़े आपसी कलह भुलाकर साथ रहने को हुए राजी।
श्री सिद्धार्थ शंकर मीना पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं श्री प्रेमचन्द्र अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव एवं विभिन्न थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया।
परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया गया तथा परिवार को टूटने से बचाया।
[video width="688" height="864" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2024/04/VID-20240407-WA0042.mp4"][/video]
तदोपरान्त महिला थाना से 09, परिवार परामर्श केन्द्र से 04, थाना सोहरामऊ से 03, थाना गंगाघाट, थाना हसनगंज, थाना औरास से 02-02, थाना कोतवाली सदर, थाना बांगरमऊ व रिपोर्टिंग पुलिस चौकी महिला थाना बीघापुर से 01-01 जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया। उपरोक्त पुनीत कार्य में डा0 आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श समिति एवं सलाहकारों में डा0 मनीष सिंह सेंगर, डा0 शशि रंजना अग्निहोत्री, डा0 एस.के. पाण्डेय, श्रीमती प्रभा यादव, श्री अबसार अली व डा0 सगीर अहमद एवं सहयोगी श्री शिवेन्द्र सिंह व पुलिस टीम से प्र0नि0 परिवार परामर्श केन्द्र निरीक्षक श्रीमती संतोष कुमारी सिंह, थानाध्यक्ष महिला थाना अर्चना, उ0नि0 श्रीमती भागीरथी, म0हे0का0 मिथिलेश कुमारी, म0का0 मीनू सोलंकी, म0का0 प्रीती, म0का0 शिखा यादव, म0का0 दुर्गेश, म0का0 चिंतन, म0का0 रूबी, म0का0 गिरजा, म0का0 श्वेता, म0का0 पारुल, म0का0 अल्का यादव, म0का0 लक्ष्मी वर्मा, म0का0 पूजा शर्मा, म0का0 लक्ष्मी सिंह का विशेष योगदान रहा।
 जनपद उन्नाव से TV भारतवर्ष न्यूज़ नेटवर्क के लिए एडिटर श्री मुनेश शुक्ला जी के साथ ब्यूरो अभिषेक मिश्रा की रिपोर्ट!