Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

1st October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: परिवार परामर्श केन्द्र व महिला हेल्पडेस्क के अथक प्रयासों से पति-पत्नी के 19 विवादित जोड़े आपसी कलह भुलाकर साथ रहने को हुए राजी।

admin Sun, Feb 11, 2024

उन्नाव

श्री सिद्धार्थ शंकर मीना पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव एवं विभिन्न थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया।

परिवार परामर्श केन्द्र, परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया गया तथा परिवार को टूटने से बचाया।

तदोपरान्त परिवार परामर्श केन्द्र से 07, महिला थाना से 05, थाना औरास से 03, थाना मौरावां से 02, थाना सोहरामऊ व थाना अजगैन से 01-01 जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया।

उपरोक्त पुनीत कार्य में डा0 आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श समिति एवं सलाहकारों मे श्री राजेन्द्र सिंह सेंगर, श्री अबरार हुसैन, श्रीमती प्रभा यादव, डा0 मनीष सिंह सेंगर, सहयोगी श्री शिवेन्द्र सिंह व अंकित सिंह एवं परिवार परामर्श केन्द्र से प्रभारी निरीक्षक परिवार परामर्श केन्द्र श्रीमती संतोष कुमारी सिंह, म0उ0नि0 मधु श्रीवास्तव, म0का0 मीनू सोलंकी, म0का0 आरती गौतम, म0का0 पूजा शर्मा, म0का0 लक्ष्मी सिंह, म0का0 श्वेता परमार, म0का0 जोनिका, म0का0 ज्योति, म0का0 अंजली शर्मा का विशेष योगदान रहा।

परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा सराहनीय पहल करते हुए सभी जोड़ों को जीवन भर साथ रहने हेतु मिठाई खिलाकर विदा किया गया।