: परिवार परामर्श केन्द्र व महिला हेल्पडेस्क के अथक प्रयासों से पति-पत्नी के 27 विवादित जोड़े आपसी कलह भुलाकर साथ रहने को हुए राजी।
admin Sun, Jul 7, 2024
जनपद उन्नाव ।
परिवार परामर्श केन्द्र व महिला हेल्पडेस्क के अथक प्रयासों से पति-पत्नी के 27 विवादित जोड़े आपसी कलह भुलाकर साथ रहने को हुए राजी।
सिद्धार्थ शंकर मीना पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव एवं विभिन्न थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया।

परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया गया तथा परिवार को टूटने से बचाया। तदोपरान्त महिला थाना से 07, परिवार परामर्श केन्द्र से 06, थाना सोहरामऊ से 05, थाना हसनगंज से 03, थाना अचलगंज से 02, थाना बांगरमऊ, थाना औरास, थाना बिहार व थाना गंगाघाट से 01-01 जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया।
उपरोक्त पुनीत कार्य में डा0 आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श समिति एवं सलाहकारों में डा0 मनीष सिंह सेंगर, श्री राजेन्द्र सिंह सेंगर, डा0 शशि रंजना अग्निहोत्री,डा0 एस.के. पाण्डेय, श्री राम सनेही यादव, तबस्सुम नफीज जी, श्री अबसार अली व डा0 सगीर अहमद एवं सहयोगी श्री शिवेन्द्र सिंह चौहान, श्री अंकित सिंह व पुलिस टीम से निरी0 संतोष कुमारी सिंह, महिला थानाध्यक्ष अर्चना, म0उ0नि0 हंस भदौरिया, म0उ0नि0 भागीरथी, म0का0 लक्ष्मी सिंह, म0का0 पूजा शर्मा, म0का0 अंशू रानी, म0का0 साधना, मा0का0 अल्का यादव, म0का0 लक्ष्मी वर्मा, म0का0 पूजा यादव, म0का0 अंजली शर्मा, म0का0 पूनम राजपूत, म0का0 सेविका, म0का0 शकुंतला, म0का0 ज्योति कुमारी का विशेष योगदान रहा।abhishekh Mishra Unnao
विज्ञापन