Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

13th August 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 12-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 11-08-2026

परिसीमन बिल पर समर्थन की अटकलों से गरमाई महाराष्ट्र की सियासत

: उन्नाव के बीघापुर में बने 100बेड के हास्पिटल के उद्घाटन से पहले ही गेट का खंभा टूटा।

admin Thu, Jul 6, 2023

बीघापुर उन्नाव

खबर उन्नाव के बीघापुर क्षेत्र से है जहां करोड़ों की लागत से बना सौ बेड का   अस्पताल पूर्ण रूप से भ्रष्टाचार मे लिप्त नजर आ रहा है।

आपको बताते चलें की हाल ही मे बनकर तैयार हुआ यह सौ बेड का अस्पताल बीघापुर में बनकर तैयार हुआ।

जिसमें ठेकेदारों बड़ी लापरवाही और भ्रष्टाचार नजर आ रहा है। देखना दिलचस्प होगा खबर का कितना असर होता सम्बन्धित अधिकारी भ्रष्ट ठेकेदारों पर क्या कार्यवाही करते है।

[video width="640" height="368" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2023/07/VID-20230706-WA0678.mp4"][/video]

अभी हाल में ही बीघापुर अस्पताल में नियुक्ति का दौर शुरू हो गया है और सिर्फ अस्पताल  के संचालन को गति मिलने वाली है ।

अभी अस्पताल का उद्घाटन भी नहीं हुआ है और उसके मुख्य गेट का खंबा गिरने लगा है जिससे स्पष्ट रूप से यह प्रमाणित होता है कि ठेकेदारों ने अस्पताल के निर्माण में किस कदर भ्रष्टाचार किया है और कितनी लापरवाही की हैं ।

जब गेट का यह  हाल है तो अंदर जो बिल्डिंग बनी है जो ऑक्सीजन सप्लाई की लाइन बनी है जो विद्युत  की लाइनें पड़ी है जो आग से बचाव का सिस्टम लगा है उसमें कितनी लापरवाही हुई होगी गेट की गिरने की बात भले ही जानलेवा ना हो परंतु अंदर के भ्रष्टाचार के द्वारा भी लापरवाही जानलेवा हो सकती है।

कार्तिकेय दीक्षित बीघापुर tv भारतवर्ष