अग्निकांड : अज्ञात कारणों से लगी आग, दर्जनों बीघे गेहूं की फसल जलकर राख
chandan pandey Mon, Apr 7, 2025
बीघापुर उन्नाव
अज्ञात कारणों से लगी आग, दर्जनों बीघे गेहूं की फसल जलकर राख

बीघापुर सर्किल क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात कारणों से आग लग गयी । आग की खबर सुनते ही ग्रामीणों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया । सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी बीघापुर व क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर किसानों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
बारा सगवर थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर में रविवार दोपहर को खेतों में अज्ञात कारणों से आग लग गयी देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गेहूं की फसल को अपने आगोश में लेने लगी इस समय पकी गेहूं की फसल मानों किसी पदार्थ से कम नही जिसमें आग का भयानक कहर देखने को मिला। ग्रामीणों ने जब आग का ऐसा मंजर देखा तो गिरते प ?ते आग को बुझाने के लिए दौड़े वहीं लोगों ने इसकी सूचना तहसील बीघापुर को दी। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी बीघापुर रनवीर सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल आंनद सिंह मौके पर तत्काल पहुंचे। लेकिन तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया आग की चपेट में लगभग 30 बीघे गेहूं जलकर खाक हो गये। मौके पर पहुंचे तहसील प्रशासन ने किसानों को फसल का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन