Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

23rd November 2026

BREAKING NEWS

इनर व्हील क्लब एवं रोटरी क्लब उन्नाव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया 'उम्मीद की दिवाली' एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन।

बीघापुर के गौरी में कल से गूंजेगी शिव महापुराण की पावन गूंज, भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

: बजौरा मामले में मृतक के परिजनों ने थाना अचलगंज के बाहर किया रोड जाम ।आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

admin Thu, Nov 16, 2023

बीघापुर उन्नाव
बजौरा की घटना में  घायल युवक की मौत, एफ आई आर दर्ज नहीं करने पर ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव ।
बिहार थाना क्षेत्र के बजौरा गांव में साले की मृत्यु होने में आए युवक 'के गंभीर घायल  विनोद कुमार  जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी जिससे परिजनों ने थाना बिहार में  तहरीर दिया लेकिन पुलिस द्वारा  घटना की अब तक रिपोर्ट न दर्ज किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने अचलगंज थाने का घेराव कर किया प्रदर्शन।
बिहार थाना क्षेत्र के बजौरा गांव निवासी शशीकांत का बीमारी के चलते सोमवार को निधन हो गया था।
अंतिम संस्कार में शामिल होने अचलगंज थाना क्षेत्र के राजापुर निवासी बहनोई विनोद कुमार 40 पुत्र प्यारेलाल आया था।
अंतिम संस्कार में जाते समय गांव के बाहर अनंत पाल सिंह पुत्र राममुनिज सिंह ने विनोद की बाइक में टक्कर मार दी थी।
जिस मामले में मृतक के परिजनों द्वारा आरोप लगाया गया था कि टक्कर के बाद  प्रतिरोध करने पर अनंतपाल सिंह व हिमांशू सिंह ने अपने चार अज्ञात सहयोगियों के साथ मिलकर विनोद की बेरहमी से पिटाई की थी जिसमे विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो जानें पर तहरीर संबंधित थाना बिहार में दिया था परंतु पुलिस  द्वारा  जांच के नाम पर एफआईआर नहीं दर्ज करने पर मृतक बिनोद के गांव के लोगों ने थाना अचलगंज के सामने रोड को जाम कर दिया।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने धारा 304 सहित कई धाराओं व हरिजन एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और कानूनी कार्रवाई हो रही है ।