Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

1st October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: उन्नाव में जिलाधिकारी गौरांग राठी और बार अध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ला ने दिवंगत अधिवक्ताओं के परिजनों को किया सहायता राशि का वितरण ।

admin Sun, Aug 18, 2024

उन्नाव 

जनपद उन्नाव से आ रही बड़ी खबर संपूर्ण उत्तर प्रदेश में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह जी के निर्देशन में उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार सरकार द्वारा असमय दिवंगत अधिवक्ता गणों के आश्रितों को रुपए 5 लाख का भुगतान माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा लोग भवन लखनऊ में प्रदान किया गया ।

कार्यक्रम में  विशिष्ट अतिथि माननीय न्यायाधिपति उच्च न्यायालय इलाहाबाद जी की उपस्थिति में किया गया जिसका सीधा प्रसारण पूरे उत्तर प्रदेश में लाइव प्रसारित किया गया ।

आपको बताते चलें इसी क्रम में जिलाधिकारी उन्नाव गौरांग राठी जी की अध्यक्षता में अपर जिला जज उन्नाव व बार एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश कुमार  शुक्ला उन्नाव साथ ही समस्त जिला शासकीय अधिवक्ताओं एवं समस्त एडीजीसी की उपस्थिति में पन्नालाल हाल सभागार में जनपद उन्नाव के दिवंगत अधिवक्ताओं के आश्रितों को रुपए 5 लाख का अनुदान प्रदान किया गया।

[video width="848" height="480" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2024/08/VID-20240818-WA0036.mp4"][/video]

दिवंगत अधिवक्ताओं के परिजनों को जिलाधिकारी उन्नाव  गौरांग राठी द्वारा शाल पहनाकर  सम्मानित भी किया गया समस्त कार्यक्रम का आयोजन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट  रणवीर सिंह जी के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम को देखकर संपूर्ण जनपद में हुआ खुशी का संचार सभी अधिवक्ता परिवारों ने सरकार द्वारा किए जा रहे इस अति विशिष्ट कार्य को हृदय से सराहा और सरकार की नीतियों को किया प्रणाम कार्यक्रम में जनपद के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

 जनपद उन्नाव से TV भारतवर्ष न्यूज़ नेटवर्क के लिए एडिटर श्री मुनेश शुक्ला जी के साथ ब्यूरो अभिषेक मिश्रा की एक रिपोर्ट!!!