Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

29th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 29-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 28-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-06-2026

विदेश मंत्रालय के बयान से छिड़ी नई बहस

: सिंचाई विभाग के अभियंता शैलेंद्र सिंह ने विधायक से बोला झूठ

admin Sun, Sep 3, 2023

बीघापुर उन्नाव
 अधिकारियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि जनप्रतिनिधियों को गुमराह करने के लिए वो  किसी भी सीमा तक जा सकते हैं।
जनप्रतिनिधियों की बातों को हल्के में लेना आज सिंचाई विभाग के अभियंता शैलेंद्र कुमार को भारी पड़ा उनका झूठ पकड़ा गया।
और विधायक आशुतोष  शुक्ला मौके पर ही बैठ गए और उन्हें मौके पर बुलाया और जिस  पुलिया को वह 15 दिन पहले बनने की बात बता रहे थे उसी  पुलिया का आंखों देखा हाल उन्हें दिखाया जिसका निर्माण अभी भी नहीं हुआ था  और जब विधायक आशुतोष शुक्ला ने फोन करके उनसे इसके बाबत कहा तो उन्होंने कहा कि उस पुलिया का निर्माण हो गया है ।
https://youtu.be/iDuqG7jgd5A?si=qQ1Ja-m-WcKygPkV
विधायक ने तुरंत उसी  स्थान पर जहां पर टूटी पुलिया थी सिंचाई अभियंता शैलेंद्र कुमार सिंह को बुलाया जिनके साथ उप जिलाधिकारी बीघापुर और क्षेत्राधिकार बीघापुर भी पहुंची सिंचाई विभाग अभियंता द्वारा अपना झूठ पकड़े जाने पर कोई सफाई देते नहीं बनी वहीं विधायक और भविष्य में ऐसा दोबारा करने की न करने की हिदायत देते हुए  मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही । विधायक आशुतोष  शुक्ला ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी का अनुशासित कार्य करता हूं जिसके साथ-साथ मैं जनता का सेवक भी हूं  जनता की समस्याओं को उठाना मेरा प्रथम कर्तव्य है मैं जानता और किसानों के हितों के लिए संघर्ष करता रहूंगा चाहे मैं  विधायक रहूं या ना रहूं।