Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

1st October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: मां राम दुलारी स्मृति न्यास की ओर से मातृशक्ति सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

admin Sat, Dec 9, 2023

उन्नाव

मां राम दुलारी स्मृति न्यास की ओर से एमएम पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित किया गया मातृशक्ति सेवा सम्मान समारोह।

तीन सौ निराश्रित माताओं किया गया सम्मानित

बीघापुर क्षेत्र के गौरी स्थित एम एम पब्लिक स्कूल के सभागार में मां रामदुलारी स्मृति न्यास के 26 वे वार्षिक मातृ शक्ति सेवा समारोह में तीन सौ निराश्रित माताओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा विधायक आशुतोष शुक्ला ने माताओं सम्मानित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। समारोह के बाद भंडारे में सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
सम्मान समारोह में विधायक श्री शुक्ल ने कहा कि सृष्टि की जनक मातृ शक्ति की कृपा व आशीर्वाद के बगैर हम सब कुछ नही कर सकते ।इसी आशीर्वाद का प्रतिफल है जो आज हम लोग समाज के असहाय व निर्बल वर्ग की सेवा कर पा रहे हैं ।
यह विचार विधायक आशुतोष शुक्ला ने व्यक्त किये । उन्होंने कहा कि समाज मे समर्थ लोग तो बहुत हैं परंतु अपने पूर्वजों की स्मृति में लंबे समय से एक संस्था के माध्यम से गांव गांव घूम कर निराश्रित ,असहाय ,विकलांग ,विधवा , गरीब वृद्ध महिलाओं की सेवा का कार्य कर रही है। समाज के हर समर्थ व्यक्ति को ऐसे पुनीत कार्य करने चाहिए ।
न्यास के सरंक्षक गौरव अवस्थी ने न्यास के स्थापना के उद्देश्य को बताते हुए कहा पिता कमला शंकर अवस्थी ने बचपन में जो अपनी माँ के अभाव देखे और भोगे उसी अहसास के कारण माताओं की सेवा के भाव से इस न्यास की स्थापना की और आज हम सब परंपरा का निर्वहन कर रहे है ।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए बी डी सिंह ने कहा कि न्यास पुनीत कार्य कर रहा है । कार्यक्रम में डॉ रामनरेश ,रामहेत सिंह, न्यास के प्रबंधक गंगा प्रसाद यादव ने भी विचार व्यक्त किये ।
आगुन्तकों का स्वागत क्षितिज अवस्थी, तनुज अवस्थी व आभार शिखर अवस्थी ने किया । संचालन ब्रजकिशोर वर्मा ने किया । इसके पहले समारोह की शुरुआत पवन चले मंदिर में सुंदरकांड के पाठ के साथ हुई। हवन पूजन के बाद कन्याओं को भोज कराया गया।
कार्यक्रम में डॉ पूर्णिमा अवस्थी, डॉ प्रज्ञा अवस्थी, डॉ कुसुमलता द्विवेदी, डॉ मोनिका अवस्थी, मून अग्निहोत्री , गोविंद नरायन शुक्ल, सोनी अवस्थी शुक्ला, सुनील अवस्थी, ऊदल फौजी, महानंद शुक्ल, शिवशंकर यादव , भगीरथ यादव, रामजी पांडेय, करुणा शंकर मिश्रा, राजीव पांडेय, क्षमता मिश्रा, प्रिया पांडेय, रोहित तिवारी, आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे ।