Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

28th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 28-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-06-2026

विदेश मंत्रालय के बयान से छिड़ी नई बहस

पिता ने मंगेतर के परिवार पर भी लगाए गंभीर आरोप

उन्नाव में विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन: : मंत्री धर्म पाल सिंह ने योजनाओं का किया अवलोकन, दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल वितरित

Munesh Kumar Shukla Mon, Mar 23, 2026

आज माननीय मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास राजनैतिक पेंशन विभाग उत्तर प्रदेश/ प्रभारी मंत्री जनपद उन्नाव श्री धर्म पाल सिंह जी द्वारा जनपद उन्नाव के भ्रमण कार्यक्रम के अवसर पर निराला प्रेक्षागृह में पहुंच उत्तर प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं नीतियों कार्यक्रमों विषयक लगाई गयी विकास प्रदर्शनी का जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी व जनप्रतिनिधि गणों की उपस्थिति में फीता काटकर उद्घाटन किया गया। ततपश्चात माननीय मंत्री जी ने विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की योजनाओं से सम्बंधित लगे स्टालों का अवलोकन कर संबंधित से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली गई । तदोपरांत दिव्यांगजन कल्याण विभाग की तरफ से दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल का वितरण भी किया गया। तत्पश्चात प्रेक्षागृह में सूचना विभाग के द्वारा लगाई गई सरकार की कल्याण कारी योजनाओं नीतियों कार्यक्रमो विषयक चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। तदुपरांत प्रेक्षा ग्रह सभागार में पहुँच माननीय मंत्री जी विधायक सदर पंकज गुप्ता, जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी, विधायक पुरवा अनिल सिंह, संसद प्रतिनिधि अमितेश नंदू ने मां सरस्वती जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया ।इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सिकंदरपुर सरोसी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व श्याम कुमारी सेठ बालिका निकुंज की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया । इस अवसर पर सूचना विभाग लखनऊ द्वारा तैयार उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष के विकास से संबंधित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया जिसको सभी उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों जनप्रतिनिधि गणों ने देखा ।

Tv भारत वर्ष न्यूज़ नेटवर्क के लिए एडिटर मुनिष् शुक्ला जी के साथ जिला ब्यूरो अभिषेक मिश्रा की एक रिपोर्ट।