Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

30th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: विधायक पंकज गुप्ता ने किया डिवाइन स्कूल के भवन का उद्घाटन ।

admin Sat, May 11, 2024

उन्नाव 
जनपद उन्नाव के कल्याणी देवी सिविल लाइंस से आ रही बड़ी खबर  दिन शुक्रवार को सदर विधायक पंकज गुप्ता द्वारा डिवाइन मिशन स्कूल के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सदर विधायक श्री पंकज गुप्ता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता भानु मिश्रा श्री विमल द्विवेदी सुशील तिवारी डॉक्टर मनोज ने फीता काटकर नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया ।
श्रीमती श्वेता भानु मिश्रा ने बधाई देते हुए कहा कि मैं हमेशा विद्यालय प्रबंध तंत्र के साथ रहूंगी साथ ही साथ विद्यालय के पूर्व प्रबंधक डॉ आर सहाय के अनुशासित जीवन के कुछ संस्करण सुनाते हुए उपस्थित लोगों को अनुशासित कठिन परिश्रमी एवं शिक्षा के प्रति प्रेरित भी किया ।
विमल द्विवेदी ने डायरेक्ट शतायु सहाय व शिवानी सहाय के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें नवनिर्मित भवन की बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की डॉक्टर मनोज ने अपने संबोधन में कहा कि मैं तो प्रारंभ से ही इस विद्यालय से जुड़ा हुआ हूं शिक्षा के क्षेत्र में यह विद्यालय जनपद के अग्रणी विद्यालयों में रहा कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरण किया गया एवं दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी बहुत ही कुशल ढंग से की गई अंत में डायरेक्ट शतायु सहाय शिवानी सहाय ने एवं उनकी माता श्रीमती प्रतिमा सहाय ने सभी का आभार करते हुए उपस्थित लोगों को आगामी 13 मई को वोट डालने के लिए भी प्रेरित किया।
अभिषेक मिश्रा ब्यूरो चीफ उन्नाव