Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

23rd November 2026

BREAKING NEWS

इनर व्हील क्लब एवं रोटरी क्लब उन्नाव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया 'उम्मीद की दिवाली' एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन।

बीघापुर के गौरी में कल से गूंजेगी शिव महापुराण की पावन गूंज, भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

: पुरवा में भीषण दुर्घटना में दस लोग घायल ।

admin Thu, Feb 22, 2024

 उन्नाव 
आज दिनांक 22.02.2024 को समय पूर्वाह्न 11:00 बजे मौरावा रोड से आते हुए खाली डंपर वाहन संख्या UP 53 HT 9672 व पुरवा रोड से जाते हुए लोडर वाहन संख्या up 30 AT 3285 वह प्राइवेट वाहन संख्या Up 30 B 8840 की पुरवा मौरावां मार्ग पर आर्यावर्त पेट्रोल पंप के पास आमने-सामने से भिड़ंत हो गई।
जिसमें 10 व्यक्तियों के घायल होने की सूचना प्राप्त होती है तत्काल उप जिलाधिकारी पुरवा श्री रणवीर सिंह जी द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़ित लोगों को उपचार हेतु पुरवा सीएचसी भेजा गया जिसमें कुछ लोगों को जिला चिकित्सालय उन्नाव रेफर कर दिया गया बस का ड्राइवर मौके से भाग गया है ।
जिसकी छानबीन थाना अध्यक्ष पुरवा द्वारा की जा रही है इसके अतिरिक्त डंपर चालक अनिल पुत्र श्रीकांत निवासी ग्राम खजुरिया खुर्द थाना मोहाली जिला संत कबीर नगर को थाने में रखा गया है क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके पर उपस्थित पुलिस टीम द्वारा सड़क से हटा दिया गया है तथा आवागमन सुचार रूप से चल रहा है व शांति व्यवस्था बनी हुई है।
अभिषेक मिश्रा ब्यूरो चीफ उन्नाव