Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

1st October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: उत्तर प्रदेश दिवस 2024 के शुभ अवसर पर निराला प्रेक्षा ग्रह उन्नाव में जिला प्रशासन तथा जिला पर्यटन संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित तृतीय दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ।

admin Wed, Jan 24, 2024

उन्नाव

उत्तर प्रदेश दिवस 2024 के शुभ अवसर पर निराला प्रेक्षा ग्रह उन्नाव में जिला प्रशासन तथा जिला पर्यटन संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित तृतीय दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ माननीय विधायक सदर श्री पंकज गुप्ता एवं जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

प्रदर्शनी में स्वास्थ्य विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन पशु चिकित्सा विभाग पंचायती राज विभाग ग्राम विकास विभाग सूचना विभाग कृषि विभाग खादी ग्रामोद्योग विभाग जिला उद्योग केंद्र बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मत्स्य विभाग अभिकरण बेसिक शिक्षा विभाग एवं उप नेडा आदि द्वारा स्टार लगाकर लोगों को सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई इस दौरान विभिन्न स्टालों का अवलोकन करते हुए एवं जिलाधिकारी महोदय द्वारा वित्तीय वर्ष 2023 / 24 के अंतर्गत विभिन्न लाभकारी योजनाओं में स्वीकृत किए गए रुपए 273. 27 11 करोड़ धनराशि के सांकेतिक ऋण स्वीकृत चेक वितरित किए गए।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना प्रधानमंत्री आवास योजना मुख्यमंत्री आवास योजना वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभार्थियों को सांकेतिक चाबियां व प्रमाण पत्र कृषि विभाग द्वारा फार्म मशीनरी बैंक योजना के तहत ट्रैक्टर की चाबी लाभार्थी कृषक को प्रदान की गई इसके अलावा उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं व क्रीडा विभाग द्वारा कराई गई खेल स्पर्धाओं में विजयता खिलाड़ियों को प्रशस्तपत पत्र वितरित किए गए यूपी दिवस के अवसर पर निराला प्रेक्षा ग्रह में सूचना विभाग से पंजीकृत आजाद आल्हा दल के द्वारा सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया।

इसके साथ ही विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना नाटक लोक गायन स्वागत गीत आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे जी ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जनपद में विभिन्न प्रकार के विकास कार्य कराये जा रहे हैं इस प्रदर्शनी मेंसुझाव पेटिका भी रखी गई है जिसके माध्यम से आप लोग जिला प्रशासन को अपने सुझाव प्रेषित कर सकते हैं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक उन्नाव श्री सिद्धार्थ शंकर मीणा सीडीओ श्री ऋषि राज दडी डी ओ श्री संजय पांडे जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ नीलम सिंह बीएसए संगीता सिंह उपनिदेशक कृषि डॉक्टर मुकुल तिवारी एल डी एम श्री सुनील वर्मा पर्यटन सूचना अधिकारी श्री संतोष कुमार सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी गण आदि मौजूद रहे साथ ही साथ भारत सरकार के निर्देशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में निराला प्रेक्षा ग्रह उन्नाव में ही वृहद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया कार्यक्रम में जिलाधिकारी महोदया द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना अंतर्गत लाभान्वित बच्चियों को प्रशस्ति पत्र एवं मिस्ठान वितरित किया गया।

इसके अतिरिक्त निराला प्रेक्षा ग्रह में स्टार लगाकर महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के पंपलेट एवं स्टीकर का वितरित कर आम जनमानस में योजनाओं का प्रचार प्रसार किया भी किया गया।