Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

13th August 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 12-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 11-08-2026

परिसीमन बिल पर समर्थन की अटकलों से गरमाई महाराष्ट्र की सियासत

: जन सामान्य को सरकार की योजनाओं का समुचित लाभ पहुंचाना ही हमारी प्राथमिकता - गौरांग राठी जिलाधिकारी उन्नाव

admin Tue, Mar 5, 2024

उन्नाव
 जिलाधिकारी उन्नाव गौरांग  राठी द्वारा विकास भवन सभागार में जनपद के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ की गई बैठक।
बैठक में श्री राठी जी द्वारा विभिन्न विभागीय अधिकारियों से विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई साथ ही निर्देशित किया गया की सभी अधिकारी गण अपनी अपनी क्षमता का पूरा उपयोग करें और जनपद के विकास में अपना योगदान दे ।
समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होने कहा कि शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित करे जन सामान्य को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारा मुख्य दायित्व है ।
[video width="848" height="480" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2024/03/VID-20240305-WA0490.mp4"][/video]
सभी कार्यालय अध्यक्ष अपने अधीनस्थों के साथ बेहतरीन काम करते हुए उत्कृष्ट परिणाम देने का प्रयास करें प्रत्येक ग्राम पंचायत में ज्ञानालय स्थानीय लाइब्रेरी की शुरुआत की जाए।
ताकि गांव के बच्चों को बहुत कम खर्चे में प्रतियोगात्मक शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रेम प्रकाश मीणा पी डी कमलेश कुमार समाज कल्याण अधिकारी डॉक्टर नीलम सिंह जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश मिश्रा जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सुगंधा चतुर्वेदी सहायक निदेशक मत्स्य बीके दुबे सूचना अधिकारी सतीश कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।
अभिषेक मिश्रा ब्यूरो चीफ उन्नाव