बाढ़ तहसील बीघापुर : SDM बीघापुर और तहसीलदार ने लिया बाढ़ तैयारियों का जायजा ।
Munesh Kumar Shukla Fri, Jun 27, 2025
बीघापुर उन्नाव
जनपद उन्नाव की तहसील बीघापुर से आ रही बड़ी खबर जिलाधिकारी उन्नाव गौरांग राठी जी के दिशा निर्देश पर उप जिलाधिकारी बीघापुर रणवीर सिंह और तहसीलदार मनीष द्विवेदी द्वारा आगामी वर्षा ऋतु में तेज बारिश/अति वृष्टि के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ जाता है अतः आने वाली बाढ़ के दृष्टिगत जन सामान्य को होने वाली समस्याएं उनके निस्तारण मूलभूत प्रयोग में आने वाली वस्तुओं के प्रबंधन व बचाव कार्य के हेतु पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बाढ़ प्रभावित ग्रामों के ग्राम प्रधान व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की जिसमें सभी संभावित समस्याओं व उनके निराकरण व आवश्यक प्रबंधन हेतु विचार विमर्श किए गए ग्राम प्रधानों द्वारा अवगत कराया गया की गंगा नदी के जलस्तर में दिनांक 24 .6.25 को लगभग 1.5 फिट की बढ़ोतरी पाई गई आने वाले समय में जलस्तर और भी अधिक तेजी से बढ़ने की संभावना है इस संबंध में सभी ग्राम प्रधानों को व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वह अपनी-अपनी ग्राम सभा में जल स्तर के बढ़ने के पूर्व ही सभी व्यवस्थाओं को फिट कर दिया जाय जिससे आकस्मिक स्थिति में किसी भी प्रकार की घटना होने से बचा जा सके इसके अतिरिक्त बचाव कार्य हेतु आवश्यक वस्तुएं जैसे रस्सा स्विमिंग ट्यूब नाव नाविको इत्यादि की व्यवस्था पूर्व में ही उपलब्ध करा ली जाए ।
इसके अतिरिक्त ग्राम प्रधानों को यह भी अवगत कराया गया की बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने हेतु छह बाढ़ चौकिया स्थापित कर दी गई है उनसे संपर्क कर ले इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय लेखपालों राजस्व निरीक्षकों को भी निर्देशित किया गया कि सभी बाढ़ चौकियों/ राहत कैंपों पर फ्लेक्सी बैनर चस्पा कर दे जिससे बचाव कार्य में लगे हुए अधिकारियों कर्मचारियों व बाढ़ कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर इत्यादि अनिवार्य रूप से उल्लेख हो सभी ग्राम प्रधानों को अवगत कराया गया कि अपनी-अपनी ग्राम पंचायत में गर्भवती महिलाओं वृद्ध असहाय व्यक्तियों विकलांग व्यक्तियों को चिन्हांकन कर लें जिससे विषम परिस्थिति उत्पन्न होने के पूर्व ही उनको समय से सहायता उपलब्ध कराई जा सके साथ ही साथ उप जिलाधिकारी बीघापुर श्री रणवीर सिंह जी द्वारा मार्क ड्रिल द्वारा लोगों को बाढ़ से बचने का अभ्यास भी करवाया गया बाढ़ संभावित क्षेत्र कर्मी गडेवा पर मार्क ड्रिल का प्रयोग किया गया उप जिलाधिकारी ने बताया की मार्क ड्रिल अभ्यास में पूरेप्रदेश में उन्नाव को तीसरा स्थान मिला है पिछले वर्ष आई हुई बाढ़ के कारण दुलिखेड़ा संपर्क मार्ग जयराज मऊ पासनिया संपर्क मार्ग गंगा के बड़े जलस्तर के कारण बह गए थे कटरी क्षेत्र के कई गांव बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में शुमार है इन गांव में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए उप जिलाधिकारी श्री रणवीर सिंह जी द्वारा टीम गठित कर दी गई है मार्क ड्रिल अभ्यास के दौरान तहसीलदार बीघापुर मनीष द्विवेदी थाना बारा सगवर प्रभारी धर्मेंद्र नाथ मिश्रा के साथ ही स्वास्थ्य विभाग जल विभाग पीडब्ल्यूडी विभाग पीएसी जवान बिजली विभाग सहित समस्त अधिकारी व कर्मचारी व प्रधान उपस्थित रहे उप जिलाधिकारी बीघापुर श्री रणवीर सिंह जी द्वारा बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों की लिए सभी विभागों के अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया और संभावित बाढ़ प्रभावित चौकिया में खाने-पीने और राहत का समान जमा करने के कड़े निर्देश भी दिए।
विज्ञापन