Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

14th August 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 12-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 11-08-2026

परिसीमन बिल पर समर्थन की अटकलों से गरमाई महाराष्ट्र की सियासत

होली : होलिका दहन को लेकर होने वाले विवादों को एसडीएम बीघापुर ने सूझबूझ से निपटाया ।

admin Sat, Mar 8, 2025

 उन्नाव उत्तर प्रदेश 

होलिका दहन को लेकर होने वाले विवादों को एसडीएम बीघापुर ने सूझबूझ से निपटाया ।

[video width="848" height="478" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2025/03/VID-20250308-WA0021.mp4"][/video]

उन्नाव जनपद की तहसील बीघापुर के कई गांवों में  आ रही होलिका दहन को लेकर विवाद को  जिलाधिकारी उन्नाव  गौरांग राठी जी के दिशा निर्देश पर उप जिलाधिकारी बीघापुर  रणवीर सिंह जी द्वारा गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को समझबुझाकर विवादों का निपटारा किया ।

[video width="848" height="478" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2025/03/VID-20250308-WA0017.mp4"][/video]

तहसील बीघापुर के पुरन्दरपुर, जमींपुर तथा बसंतखेड़ा में  होलिका दहन के स्थान को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था जिससे होली के त्यौहार में कानून व्यवस्था बिगड़ने और धार्मिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका थी परंतु उपजिलाधिकारी बीघापुर रणवीर सिंह  पुलिस बल व नायब तहसीलदार राजेश निषाद के साथ विवादित स्थलों पर पहुंचे और ग्रामवासियों की उपस्थिति में विवादों को  सुलझा कर विवादों का निस्तारण कराया ।

जिससे ग्रामीणों में उपजिलाधिकारी द्वारा की गई सकारात्मक कार्यवाही से संतुष्टि दिखी और ग्रामीणों ने त्यौहार में वाद विवाद न करने का संकल्प लेते हुए उपजिलाधिकारी का आभार व्यक्त  किया।

साथ ही साथ ग्राम ताजकपुर स्थित गौशाला का निरीक्षण किया वहां पर केयर टेकर जो ग्राम प्रधान द्वारा नियुक्त किया गया हैं उसे निर्देशित किया गया ताकि साफ सफाई का विशेष इंतजाम हो सके गौशाला के चारों ओर जो खाई बनी हुई है उसको एल शेप में बनवाने के लिए दिए गए कड़े निर्देश इसी के साथ गोवंशो की सुरक्षा एवं उनके चारे की व्यवस्था के संबंध में कड़े निर्देश देकर गौशाला में कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया ।