Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

28th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 28-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-06-2026

विदेश मंत्रालय के बयान से छिड़ी नई बहस

पिता ने मंगेतर के परिवार पर भी लगाए गंभीर आरोप

उन्नाव : अफेयर के शक में शिक्षामित्र ने पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति गिरफ्तार

Munesh Kumar Shukla Mon, Feb 16, 2026

उन्नाव में पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में पति ओमकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने प्रेम प्रसंग के शक में एक सुनियोजित साजिश रचकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का अवैध तमंचा भी बरामद किया है। यह घटना 28 जनवरी 2026 की है, जब गोकुलपुर गांव में 38 वर्षीय शिक्षामित्र श्रीकांति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता ओमकार पुत्र स्व. कृपाशंकर निवासी गोकुलपुर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया और गहन जांच व पूछताछ शुरू की गई। जांच के दौरान संदेह की सुई स्वयं वादी ओमकार पर ही घूम गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक फूल सिंह ने पुलिस बल के साथ आरोपी ओमकार को 16 फरवरी 2026 को लालाखेड़ा चौराहे से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर गांव के पास एक तालाब से 315 बोर का तमंचा बरामद किया गया। बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई।पूछताछ में आरोपी ओमकार (42) ने बताया कि उसकी पत्नी के पास एक मोबाइल फोन था, जिससे वह किसी व्यक्ति से बात करती थी। उसे अपनी पत्नी के अवैध संबंधों का शक था। उसने कई बार मोबाइल छीनने और समझाने का प्रयास किया, लेकिन पत्नी ने इसका विरोध किया। इसी बात से वह आक्रोशित हो गया और उसने पत्नी की हत्या की योजना बना ली।