Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

13th May 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 13-05-2026

पंत की कप्तानी में भी प्लेऑफ से बाहर हुई लखनऊ

शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी हत्याकांड की जांच अब CBI के हाथ

सीएम बनते ही विजय का बड़ा फैसला

22 लाख छात्रों का भविष्य संकट में

: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में सिपाही की मौत

उन्नाव उत्तर प्रदेश

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर ऊंचगांव चौकी के सिपाही की मौत

बारासगवर क्षेत्र के परौरी गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में इसी थाना में तैनात सिपाही की मौत हो गई। दूसरी बाइक सवार मौके पर नहीं मिला।

[video width="640" height="360" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2025/02/VID-20250220-WA0000.mp4"][/video]

मुरादाबाद जिला के झजलैट थाना क्षेत्र के छज्जूपुरा देयम गांव निवासी 28 वर्षीय विकास कुमार वर्ष 2019 में पुलिस विभाग में सिप्ताही पद पर भर्ती हुआ था मौजूदा समय में वह बारासगवर थाना की चौकी ऊंचगांव में तैनात था।

बुधवार रात करीब 11:30 बजे वह थाना में डाक रिसीव करा चौकी लौट रहा था। क्षेत्र के परौरी गांव के सामने विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। हेलमेट न लगा होने से सिपाही के सिर में गंभीर चोट आ गई।

पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

एसओ धर्मेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि दिवंगत सिपाही के स्वजन को घटना की जानकारी दी गई है। जांच की जा रही है।

हेलमेट न लगा होने से सिपाही के सिर में आई गंभीर चोट आई जिससे सिपाही की मृत्यु हो गई । हादसे का दूसरा बाइक सवार नहीं मिला।

विज्ञापन

जरूरी खबरें